Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मानसून सीजन के दृष्टिगत कण्डाघाट उपमण्डल में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
  • राज्य
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

मानसून सीजन के दृष्टिगत कण्डाघाट उपमण्डल में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 16/06/2021
rns featured image new

सोलन। उपमण्डलाधिकारी कण्डघाट डाॅ. विकास सूद ने उपमण्डल स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभागों को मानसून सीजन के दृष्टिगत तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डाॅ. सूद कण्डाघाट उपमण्डल में आगामी माॅनसून सीजन की तैयरियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डाॅ. सूद ने कहा कि वर्षा के मौसम में एहतियात बरतने एवं क्षेत्रीय स्तर तक तैयारियां पूरी रखने से सम्भावित आपदा से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को जानो-माल की क्षति को न्यून करने के लिए टीम भावना के के साथ कार्य करना होगा।
उपमण्डलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र की स्थिति के अनुसार विभिन्न सम्पर्क मार्गों को खुला रखें और ऐसे सभी क्षेत्र चिन्हित करें जहां भूस्खलन हो सकता है अथवा मार्ग धंसने की सम्भावना है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर सूचना पट्ट लगाए जाएं ताकि लोग सचेत रहें।
उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालयों के जल भण्डारण टैंकों की शीघ्र सफाई सुनिश्चित बनाएं और इस सम्बन्ध में 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि प्राकृतिक जल स्त्रोतों तथा जल भण्डारण टैंकों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जल स्त्रोतो  की समुचित क्लोरिनेशन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विभिन्न जल स्त्रातों से एकत्र पेयजल नमूनों की जांच करने के निर्देश भी दिए।
डाॅ. सूद ने नगर पंचायत व पंचायती राज संस्थाओं को निर्देश दिए कि वर्षा जल की समुचित निकासी के लिए नालियों तथा बड़े नालों से अवरोधों को हटाया जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को विभिन्न जल जनित रोगों से बचाव के लिए समुचित मात्रा में दवा का भण्डारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विभिन्न कार्य समयबद्ध पूरे किए जाएं और कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित हो। उन्होंने आवश्यक साजो-सामान तैयर रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नगर पंचायत कण्डाघाट के उपाध्यक्ष मुनीष सूद, तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड विकास अधिकारी एच.सी. शर्मा, नायब तहसीलदार सत्यव्रत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि विज्ञान केंद्र सोलन ने जल शक्ति अभियान के अंतर्गत लगाया जागरूकता शिविर
Next: पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देकर फंसे चक्रवर्ती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.