Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रशासन ने किया नदी किनारे न जाने को लेकर अलर्ट
  • पौड़ी

प्रशासन ने किया नदी किनारे न जाने को लेकर अलर्ट

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर परियोजना के बांध से पानी छोड़े जाने के चलते प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों, खनन कार्य में लगे लोगों एवं रेलवे प्रोजेक्ट सहित अन्य कामों में लगे मजदूरों के साथ ही जन सामान्य को सतर्क रहने को कहा है। मंगलवार को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बांध की झील का निरीक्षण भी किया। इस दौरान एसडीएम बिष्ट ने कहा कि ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण बांध में पानी के साथ ही गाद व बड़ी-बड़ी लकडिय़ां बहकर आ रही हैं। इसलिए परियोजना की कार्यदाई कंपनी द्वारा बांध की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। इसके लिए बांध के गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे बांध के निचले हिस्से में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में शहर में एनाउंसमेंट भी कराया गया है। विशेषकर नदी किनारे रहने वाले लोगों एवं खनन कार्य सहित रेलवे कार्य में लगे मजदूरों को सतर्क रहने को कहा गया है। बता दें कि सोमवार को अलकनंदा नदी का जल स्तर एकाएक बढ़ गया था। जिससे नदी किनारे काम कर रहे लोगों में हडक़ंप में मच गया था। जल स्तर बढऩे से नदी किनारे के घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे। एसडीएम ने इस मामले में बिना सायरन बजाए व जानकारी दिए कंपनी द्वारा बांध का पानी छोड़े जाने पर नाराजगी जताई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एचडीएमए कार्यालय में 150 को लगी वेक्सीन  
Next: एक निवारक उपाय के रूप में योग विज्ञान” पर वेबिनार आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.