Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भेल कर्मचारी को पत्नी ने जहरीला पदार्थ खिलाया, केस दर्ज
  • हरिद्वार

भेल कर्मचारी को पत्नी ने जहरीला पदार्थ खिलाया, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। भेल कर्मचारी की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खिलाकर अपने पति को मारने की कोशिश की और दो बच्चों को लेकर हरिद्वार से राजस्थान चली गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भेल कर्मचारी सागरमल जालप पुत्र नारायण राम उर्फ राम नारायण निवासी बीएचईएल रानीपुर ने शिकायत कर बताया कि 18 नवंबर वर्ष 2010 में उसका विवाह राधा देवी उर्फ राधा जालप पुत्री मेव कुमार निवासी ग्राम शिवबाड़ी, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बीकानेर, राजस्थान के साथ हुआ था। उस वक्त भेल कर्मचारी जगदीशपुर लखनऊ में टेक्निकल के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी परिवार से अलग रहने का दबाव बना रही थी। आरोप है कि वर्ष 2013 में भेल कर्मचारी का ट्रांसफर हरिद्वार हो गया। आरोप है कि आये दिन परिवार से अलग रहने के लिए पत्नी उन पर दबाव बना रही थी। इस दौरान कर्मचारी ने एक प्लाट भी लिया था। जो उन्होंने अपने नाम से लिया था। इस प्लाट को पत्नी अपने नाम से लेना चाहती है। आरोप है कि इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि 7 जुलाई 2020 को भेल कर्मचारी की पत्नी ने मुंह में जबरदस्ती जहरीला पदार्थ डाल दिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने कॉलोनी में झूठा हल्ला मचाया और कहा कि उसने फिनाइल पी लिया है। पत्नी को भी अस्पताल ले जाया गया। जबकि पति का आरोप है कि पत्नी की तबीयत ठीक थी। आरोप है कि अस्पताल से आने के बाद महिला दोनों बच्चों को लेकर चली गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी राधा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार किए
Next: 10 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.