Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रीठाचौरा चौखुटिया के दिव्यांश बने सेना में अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • अल्मोड़ा

रीठाचौरा चौखुटिया के दिव्यांश बने सेना में अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
IMG-20210613-WA0002.jpg

अल्मोड़ा/चौखुटिया: सिकन्दरा (तेलंगाना) मेें सम्पन्न पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना को 28 नये टेक्निकल अधिकारी मिले, जिनमें से एक हैं मां अगनेरी के पुजारी ग्राम रीठाचौरा जोशी परिवार के दिव्यांश जोशी। दिव्यांश के पिता भुवन चन्द्र जोशी उत्तराखण्ड शासन में प्रथम श्रेणी अधिकारी हैं एवं वर्तमान में प्रमुख निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। माता अनीता जोशी गृहणी हैं। दिव्यांस जोशी की दो बड़ी बहनें है, उनके दोनों बहनोई इंजीनियर हैं। दिव्यांस जोशी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून के दून इन्टरनेशनल स्कूल से ग्रहण की थी, वर्ष 2016 में इण्टरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की।
इण्डियन आर्मी में जाने की लगन के चलते उन्होंने बिना किसी ट्रेनिंग एवं कोचिंग के अपनी मेहनत के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। दिव्यांश ने इण्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से एनडीए-137 बैच की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की, तथा सितंबर 2016 में एसएसबी सेंटर इलाहाबाद से 370वी रेंक प्राप्त कर इण्डियन आर्मी हेतु रिकमण्ड हुए।
इसी बीच वे एसएसबी सेंटर बैंगलोर से टीइएस 37 हेतु भी 10वी रेंक प्राप्त कर रिकमण्ड हो गये। इंजीनियरिंग के इच्छुक दिव्यांश जोशी द्वारा टीइएस -37 बैच ज्वाइन किया गया एवं 1 वर्ष की प्रारम्भिक मिलिट्री ट्रेनिंग, आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) गया से प्राप्त कर चार वर्षीय टेक्निकल ट्रेनिंग हेतु सिकंदराबाद में प्रवेश लिया। 12 जून को कमीशन प्राप्त कर भारतीय सैन्य सेवा की ईएमई ब्रान्च में एक सैन्य अधिकारी (लेफ्टिनेंट) के रूप में शामिल हो गये। दिव्यांश की इस उपलब्धि से उनके पारिवारिक जनों, ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ रही है, उन्होंने न केवल अपने माता-पिता अपितु समस्त क्षेत्र व प्रदेश वासियों का नाम रोशन किया है। द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने भी क्षेत्रवासियों को उपलब्धि के लिए बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया है।

चौखुटिया से हमारे सहयोगी नंद किशोर।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री स्मृति ईरानी ने देश के नागरिकों से बाल श्रम मामलों की जानकारी ‘पेंसिल पोर्टल’ पर देने की अपील की
Next: फिलहाल 22 जून तक जारी रह सकता है कोविड कर्फ्यू

Related Post

bjp
  • अल्मोड़ा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.