Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ईपीएफ खाता मृतक व्यक्ति के नाम से संचालित करने का आरोप लगाया
  • देहरादून

ईपीएफ खाता मृतक व्यक्ति के नाम से संचालित करने का आरोप लगाया

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। क्षेत्र की एक प्राइवेट फैक्ट्री कर्मी ने भविष्य निधि कार्यालय पर उसके ईपीएफ खाते को उसी क्षेत्र के एक मृतक व्यक्ति के नाम से संचालित करने का आरोप लगाया है। कर्मी विभागीय लापरवाही के चलते दर-दर भटकने को मजबूर है। मामला हरिद्वार-देहरादून रोड स्थित छिद्दरवाला लालतप्पड़ में पावर टेक्नोलॉजी कंपनी का है। उक्त कंपनी में कार्यरत छिद्दरवाला निवासी अनिल का आरोप है कि उसने संस्थान से वर्ष 2016 में नौकरी छोड़ दी थी। उसे अपनी भविष्य निधि में जमा बचत धनराशि की आवश्यकता है। लेकिन, विभागीय चूक के चलते उसे अपनी भविष्य निधि निकालने को देहरादून स्थित भविष्य निधि कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उसने बताया कि भविष्य निधि कार्यालय से जो खाता संख्या उसे आवंटित हुआ है। विभागीय गलती से वही खाता संख्या उसी कंपनी के दूसरे कर्मचारी को भी आवंटित कर दिया है, जिसकी मृत्यु 6 साल पहले हो चुकी है और उनके परिवार को पेंशन भी मिल रही है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे अनिल ने बताया कि संबंधित संस्थान के माध्यम से ऑन लाइन व ऑफ लाइन दोनों ही माध्यम से आवश्यक समस्त दस्तावेज ईपीएफ कार्यालय देहरादून में जमा कर दिए हैं। समस्त दस्तावेज जमा करने के ढाई साल बाद भी उसे भविष्य निधि का लाभ नहीं मिला है। वे आज भी ईपीएफ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, ईपीएफ कार्यालय से समस्या का समाधान नहीं हुआ। ईपीएफ कमिश्नर मनोज यादव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द गलती में सुधार कर समस्या दूर कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुवार को आये राज्य में कोरोना के 298 नए मामले
Next: शिलापट्ट पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व शहीदों की पूरी पहचान लिखे जाने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.