Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • छोटे बच्चों के लिए मास्क पहनना नहीं जरूरी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

छोटे बच्चों के लिए मास्क पहनना नहीं जरूरी

RNS INDIA NEWS 10/06/2021
rns featured image new

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है मगर सेनिटाइजेशन करने, मास्क पहनने आदि नियमों की पालना के लिए सरकार लगातार प्रचार प्रसार कर रही है। मगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मास्क को लेकर बड़ा अपडेट आया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के मुताबिक पांच साल से छोटे बच्चो को मास्क जरूरी नहीं है। गुरुवार को गाइडलाइंस जारी कर मास्क पहनने के लिए उम्र निर्धारित की गई है।

Director General of Health Services, DGHS ने मास्क को लेकर जारी की गाइडलाइंस में बताया है कि पांच साल से छोटे बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा 6 से 11 साल के बच्चे भी केवल माता पिता या डॉक्टर की निगरानी में ही मास्क पहने। गौरतलब है कि मास्क पहनने को कोरोना से बचने का बड़ा हथियार शुरुआत से ही बताया जा रहा था।

DGHS ने यह गाइडलाइन 18 साल से कम उम्र के बच्चों व किशोरों में कोरोना संक्रमण को लेकर इलाज व बचाव के लिए जारी की हैं। इसमें यह भी साफ किया है कि बच्चों के इलाज में रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल ना हो। साथ ही संक्रमण की जांच के लिए सीटी स्कैन का भी तर्कसंगत तरीके से उपयोग किया जाए। बच्चों के लिए इलाज में इस्तेमाल होने वाले स्टेरॉयड को भी नुकसानदेह बताया गया है। इसके इस्तेमाल के लिए सही समय, सही मात्रा होनी जरूरी है।

गाइडलाइन में कहा गया है कि 3 साल से 18 साल के आयुवर्ग में रेमडेसिविर की कारगरता साबित नहीं हुई है। इसलिए बच्चों को इससे दूर रखा जाए। DGHS ने कहा है कि सीने के स्कैन से भी ज्यादा फायदा नही इसलिए चुनिंदा मामलों में ही कोविड-19 मरीजों में एचआरसीटी कराने का निर्णय लेना चाहिए। उल्लेखनीय है कि तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए सरकार तैयारियों में जुट गई है। इसी के दृष्टिगत यह गाइडलाइंस जारी किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बउआ पहुंचे अल्मोड़ा, राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में करवाया वैक्सीनेशन
Next: यातायात नियमों को न मानने वालों के विरूद्व जनपद पुलिस की कार्यवाही: 342 चालकों के चालान, 31 वाहन सीज व 8 डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.