Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना को हराने में कोवैक्सीन से बेहतर है कोविशील्ड
  • राष्ट्रीय

कोरोना को हराने में कोवैक्सीन से बेहतर है कोविशील्ड

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

पहली डोज वायरस के खिलाफ 81 फीसदी कारगर

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना पर काबू पाने के लिए देश में टीकाकरण जारी है, लेकिन टीका लगवाने के बाद आपके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे-जैसे की हमने जो वैक्सीन ली है वो काम करती है या नहीं, या कौन- सी वैक्सीन अधिक प्रभावी है? किस वैक्सीन को लगवाने से कोरोना संक्रमण का खतरा खत्म हो जाएगा? कौन सी वैक्सीन का साइड इफेक्ट सबसे कम है? कौन सी वैक्सीन लगवाने से एंडीबॉडी तेजी से और अधिक बनने लगते हैं? आपके मन में इस तरह के कई सवाल उठ रहे होंगे। इस बीच हाल ही में रिसर्च के बाद एक स्टडी में कहा गया है कि ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर सीरम इंस्टिट्यूट में बनाई गई कोविशील्ड भारत की स्वदेशी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की तुलना में अधिक एंडीबॉडीज बनाती है, यानि कोविशील्ड कोरोना को हराने में कोवैक्सीन से बेहतर साबित हुई है। वैसे कोवैक्सीन भी अच्छी है, लेकिन कोविशील्ड ज्यादा प्रभावी है।
इससे पहले जो आंकड़े सामने आए थे उसमे कहा गया था कि कोविशील्ड की पहली डोज कोरोना वायरस के खिलाफ 70 फीसदी कारगर है। लेकिन तीसरे चरण के ट्रायल के बाद जो आंकड़े सामने आए थे उसके अनुसार यह वैक्सीन 81 फीसदी कारगर है। कोरोनावायरस वैक्सीन-इंड्यूस्ड एंडीबॉडी टाइट्रे की तरफ से की गई शुरुआती स्टडी के अनुसार वैक्सीन की पहली डोज ले चुके लोगों में कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड वैक्सीन लेने वाले लोगों में एंटीबॉडी अधिक बनी है।
शोध में कहा गया है कि 515 स्वास्थ्यकर्मियों पर जिसमे 305 पुरुष और 210 महिलाएं शामिल हैं उन्हें दोनों वैक्सीन दी गई। 425 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन दी गई है जबकि 90 लोगों को कोवैक्सीन वैक्सिन दी गई। वैक्सीन की दोनों खुराक देने के बाद 95 फीसदी लोगों में अधिक एंटिबॉडी पाई गई। जिन 425 लोगों को कोविशील्ड लगी थी उनमे 98.1 फीसदी और जिन्हें कोवैक्सीन लगी थी उनमे 80 फीसदी एंटिबॉडी पाई गई।
स्टडी में कहा गया है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों वैक्सीन का रेस्पॉन्स अच्छा है। लेकिन सीरोपॉजिटिवी रेट और एंटी स्पाइक एंटीबॉडी कोविशील्ड में अधिक है। सर्वे में शामिल 456 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोविशील्ड और 96 को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई थी और पहली डोज के बाद ओवरऑल सीरोपॉजिटिविटी रेट 79.3 प्रतिशत रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव से की 35 रूपए लीटर पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: 395 नए मामले, 21 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.