Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राशन कार्डों को अविलम्ब ऑनलाइन किया जाय: उक्रांद
  • अल्मोड़ा

राशन कार्डों को अविलम्ब ऑनलाइन किया जाय: उक्रांद

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्रांद नेता ब्रहमानंद डालाकोटी व जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने सभी राशन कार्डों को ऑनलाइन करने की मांग करते हुए कहा है कि अल्मोड़ा जनपद के अधिकांश गांवों मे अनेक परिवारों के राशन कार्ड ऑनलाइन नही हुए हैं जिससे उन्हें राशन की दुकानों से राशन नही मिल पा रहा है। शिकायत ये भी मिली है कि राशन कार्ड धारियों ने मार्च माह मे ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के पास आवश्यक प्रपत्र जमा करा दिये थे और यह भी संज्ञान में आया है कि ग्राम पंचायत अधिकारियों के स्तर से राशन कार्ड ऑनलाइन कर दिये जाने के बाबजूद आपूर्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों राशन कार्डों पर राशन की आपूर्ति नहीं कर रहा है। उक्राद नेताओं ने सभी राशन कार्डों को तुरन्त ऑनलाइन करते हुए परिवार के सभी सदस्यों को राशन कार्ड से सम्बद्ध करते हुए राशन की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उक्राद नेताओं ने कहा है कि कोरोना संकट के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की पहले ही बहुत कमी है साथ ही बहुत से प्रवासी भी बेरोजगार होकर गाँव में पहुचे हैं ऐसी स्थिति मे राशन न मिलने से लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ रही है। उक्राद नेताओं ने यह भी कहा कि राशन कार्ड ऑनलाइन का कार्य जिस स्तर पर भी रुका हुआ है उस प्रक्रिया को शीघ्र गतिमान करते हुए राशन कार्डों को अविलम्ब ऑनलाइन किया जाय और जनता को राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जरूरतमंद परिवारों की मदद का अभियान जारी
Next: पुरानी पेंशन से वंचित प्रदेश के सैकड़ों कार्मिकों को मिल सकती है राहत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.