Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2021
rns featured image new

रुडकी। शादी के बाद लगातार दो बार बेटी पैदा होने से नाराज ससुराल वालों ने महिला से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने पर परिजनों ने उसका मेडिकल कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस्माइलपुर गांव निवासी राजकुमार की बेटी प्रीती का विवाह करीब पांच साल पहले कलियर के कोटा मुरादनगर गांव के मनोज के साथ हुआ था। प्रीती का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग उसे कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान कर रहे थे। इसके बाद पहली बेटी पैदा हुई तो उन्होंने मारपीट भी शुरू कर दी। इसी साल दूसरी बार भी प्रीती ने बेटी को ही जन्म दिया तो ससुराल वाले और नाराज हो गए। आरोप है कि पिछले दिनों उन्होंने प्रीती को कमरे में बंद कर मारपीट की और फिर उसे घर से निकाल दिया। प्रीती किसी तरह लक्सर में अपने मायके पहुंची और भाई को पूरी बात बताई। भाई ने उसके साथ कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रीती को मेडिकल कराने सरकारी अस्पताल भेज दिया। मेडिकल कराने के बाद प्रीती ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर वादी प्रीती के पति मनोज सास सुदेशना, ससुर सुरेंद्र सिंह और ननद मीनाक्षी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना से परेशानी करनी है दूर, तो टीका लगवाओ ज़रूर
Next: शूलिनी विश्वविद्यालय में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.