Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लॉकडाउन में राहत देने की तैयारी में प्रदेश सरकार
  • देहरादून

लॉकडाउन में राहत देने की तैयारी में प्रदेश सरकार

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले ब्लॉक और जिलों को सरकार कोविड कर्फ्यू से मुक्त कर सकती है। इन स्थानों पर बाजारों को एक दिन छोडक़र एक दिन के फार्मूले से खोलने और वाहनों को पूरी क्षमता के साथ संचालन की छूट देने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि यह छूट तभी दी जाएगी जब कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाएगा। सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार सभी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। ब्लॉक और जिला स्तर पर अधिकारियों से संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। राज्य में 10 मई से कोविड कर्फ्यू लागू है। सख्ती से इसे लागू कराया जा रहा है। इसकी वजह से कोरोना संक्रमण में कुछ कमी भी नजर आ रही है, लेकिन आर्थिक गतिविधियां करीब करीब पूरी तरह से ठप हैं। व्यापारी भी बाजारों को ज्यादा समय के लिए खोलने की मांग उठाने लगे हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कर्फ्यू के मुद्दे पर रोजाना उच्च स्तर पर मंथन किया जा रहा है। सीएम तीरथ सिंह रावत खुद भी सभी जिलों से अपडेट ले रहे हैं। सात जून को सीएम की अध्यक्षता में बैठक कर कर्फ्यू की नई रणनीति तय की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार खुद भी नहीं चाहती कि राज्य में लंबे समय तक करफय़ू लागू रहे और लोगों को परेशानी हो। लेकिन मानवजीवन की सुरक्षा से बढकर कुछ नहीं है। यदि कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक होती है तो सरकार सख्ती को बढ़ा भी सकती है और नियंत्रित होगी तो रियायत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अश्लील पोस्ट शेयर करने पर तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
Next: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवतियों समेत नौ लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.