Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राहत पैकेज की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन
  • हरिद्वार

राहत पैकेज की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। लगातार राहत पैकेज व दुकानें खोले जाने की मांग कर रहे व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंी संजय
त्रिवाल के नेतृत्व में डमरू बजाकर सरकार के लिखलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि लॉकडाउन के चलते प्रत्येक वर्ग कठिनाई में है। सरकार को सभी को एक समान दृष्टि से देखना चाहिए। अधिकांश व्यापारी मध्यम वर्ग से संबंधित हैं। पिछले एक वर्ष से कोरोना के चलते लगायी गयी बंदिशों के चलते व्यापारियों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। धार्मिक पर्यटन पर आधारित हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखण्ड का व्यापार चौपट हो चुका है। व्यापारियों के सामने सडक़ों पर भीख मांगने की स्थिति आ गयी है। व्यापारी न तो घर का खर्च चला पा रहे हैं। ना ही विभिन्न करों व बैंक ऋण की किस्तों का भुगतान कर पा रहे हैं। त्रिवाल ने कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार व्यापारियों की कोई मदद करने को तैयार नहीं है। राहत देने के बजाए सरकार व्यापारियों पर लगातार बंदिशें लगा रही है। प्रदेश सरकार को व्यापारी के हितों का ख्याल करते हुए बिजली, पानी के बिल, स्कूल फीस माफ कर व बैंक ऋण की किस्तों के भुगतान व ब्याज पर छूट देनी चाहिए। जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके और आर्थिक मंदी से उबर सकें। श्री गुरू गोरक्षनाथ व्यापार मण्डल के महामंत्री अतुल चौहान ने कहा कि सरकार को सबसे अधिक राजस्व व्यापारी ही उपलब्ध कराता है। कोरोना के चलते लगातार दो वर्ष से लगी पाबंदियों के चलते व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गयी है। ऐसे में व्यापारियों की सरकार से अपेक्षा बढ़ गयी है। सरकार को व्यापारियों की परेशानी को समझते तत्काल आर्थिक पैकेज उपलब्ध कराना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अमन शर्मा, मधुसूदन शर्मा, आयुष पाराशर, सागर सक्सेना, अजीत रावल,सुनील कुमार, सुरेश शाह, सूरज कुमार, आशीष रावत, शुभम अग्रवाल, बिट्टू सांई, संजीव सक्सेना, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नड्डा महासचिवों के साथ करेंगे चुनावी राज्यों पर माथापच्ची
Next: विस्तारा के लगभग शत-प्रतिशत कर्मचारियों को लगा पहला टीका

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.