Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पेट्रोल पंप लूट मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा
  • हरिद्वार

पेट्रोल पंप लूट मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new

रुडकी। नारसन क्षेत्र में देवबंद रोड पर एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे। मौका देखकर युवकों ने सेल्समैन से तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। दो युवक लूट की रकम लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि सेल्समैन और अन्य कर्मचारियों की सक्रियता के चलते एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने एक नामजद और दो अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार देर शाम बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे। पेट्रोल डलवाने के बहाने दो बदमाशों ने सेल्समैन को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उससे करीब 20 हजार रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। उधर से कुछ और ग्रामीण पेट्रोल डलवाने के लिए आते दिखाई दिए तो दोनों बदमाश नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों को देख सेल्समैन का हौसला बढ़ा तथा उसने बाइक सवार बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। इसमें ग्रामीणों ने भी उनका साथ दिया। जिसके बाद पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम जीशान पुत्र कबीर, निवासी ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद बताया है। पुलिस ने पेट्रोल पंप प्रबंधक अरुण कुमार, निवासी टिकौला कलां की तहरीर पर एक नामजद और दो अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच नारसन चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक भजराम चौहान को सौंपी गई है। मौके से पकड़े गए आरोपी जीशान को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों वांछित बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। पुलिस उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रैडक्रॉस अल्मोड़ा ने चिकित्सालय में मरीजों का हाल जाना और बांटे मास्क, सेनेटाइजर
Next: परिवार पर धारदार हथियार से हमला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.