Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बजाज ऑटो का कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए टीकाकरण अभियान
  • अर्थ जगत

बजाज ऑटो का कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए टीकाकरण अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। जिन-जिन स्थानों पर बजाज ऑटो के निर्माण संयंत्र हैं, कंपनी ने आज उन सभी स्थानों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए कोविड -19 टीकाकरण अभियान शुरु करने की घोषणा की। कंपनी ने अपने आकुर्डी, चाकन और वालुज के संयंत्रों में टीकाकरण शिविर आरंभ किए हैं, जहाँ सभी कर्मचारियों, अनुबंधित कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को टीकाकरण की नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जायेगी। 5 जून 2021 को पंतनगर स्थित संयंत्र में टीकाकरण अभियान आरंभ होगा और धीरे-धीरे देश भर में चरणबद्ध तरीके से इस कंपनी के सभी कर्मचारियों का टीकाकरण किया जायेगा।
सामूहिक टीकाकरण अभियान के तहत लगभग 20,000 बजाज ऑटो के कर्मचारियों, अस्थायी कर्मचारियों, अनुबंधित कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कोविशील्ड वैक्सीन लगायी जायेगी। यह कंपनी पिछले चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों का टीकाकरण पहले ही कर चुकी है।
बजाज ऑटो में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के सलाहकार -सी.पी. त्रिपाठी के अनुसार, इस महामारी के विरूद्ध भारत दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है – चिकित्सा और आर्थिक। वैज्ञानिक तौर पर परीक्षित टीकों की उपलब्धता के साथ, हम इन दोनों चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपट सकते हैं। टीकाकरण करवाए हुए काम करने वाले लोगों के साथ, हम न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों के भार को कम कर सकेंगे बल्कि अपनी आम आर्थिक गतिविधियों में भी तेज़ी से वापस लौट सकेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि इस टीकाकरण अभियान के पूर्ण होने के बाद हमारे कर्मचारी इस महामारी से संबंधित सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्त हो जायेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीतीश कुमार ने छात्राओं को दिया बड़ा तोहफा
Next: मात्र 1999 रुपए में खरीदें जियो फोन और 2 साल तक पाएं कॉलिंग, डेटा जियो ऐप्स फ्री

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.