Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • आडियो संदेश एवं ध्वनि प्रसार सेवा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक 
  • राज्य
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

आडियो संदेश एवं ध्वनि प्रसार सेवा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक 

RNS INDIA NEWS 02/06/2021
rns featured image new
भाविता जोशी
सोलन। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संकट के सम्बन्ध में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रचार वाहन के माध्यम से आज सोलन शहर के विभिन्न स्थानों पर आॅडियो संदेश एवं ध्वनि प्रसार सेवा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

सोलन शहर के बाईपास, पुराने उपायुक्त कार्यालय, पुराना बस अड्डा, सपरून चैक, देहूंघाट तथा नए बस अड्डे के समीप कोविड-19 नियमों की अनुपालना करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को संदेश के माध्यम से अवगत करवाया गया कि कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। इससे बचाव के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं। लोगों को बताया गया कि इन दिशा-निर्देशो का पालन कोविड-19 महामारी से बचाव में अत्यंत कारगर है।

प्रचार के माध्यम से लोगों को बताया गया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए छोटे-छोटे रक्षा सूत्रों का पालन आवश्यक है। लोगों से आग्रह किया गया कि मास्क इस प्रकार से पहनें कि नाक से लेकर ठोडी तक का हिस्सा पूरी तरह से ढका रहे। लोगों को बताया गया कि यदि मास्क सही प्रकार से नहीं पहना है तो मास्क लगाने का कोई लाभ नहीं है। क्योंकि नाक और मुंह को खुला रखने से कोरोना वायरस शरीर में प्रवेश कर सकता है। लोगों से आग्रह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर हर समय मास्क पहनकर रखें। 02 व्यक्तियों के मध्य इतनी दूरी जरूर बनाएं कि किसी के छींकने या खांसने से सुरक्षित बचा जा सके। लोगों को बताया गया कि बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोने से कीटाणुओं से बचा जा सकता है।
लोगों को बताया गया कि कोविड-19 महामारी से बचाव इसलिए भी आवश्यक है कि एक व्यक्ति के साथ उसका पूरा परिवार जुड़ा है। अपनो के लिए अपनी सुरक्षा जरूर करें। लोगों से आग्रह किया गया कि खांसी, बुखार तथा जुखाम जैसे लक्षण होने पर बिना किसी घबराहट के अपनी कोविड जांच अवश्य करवाएं।
लोगों को जानकारी दी गई कि कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। लोगों को बताया गया कि टीकाकरण से घबराएं नहीं और टीके की दोनों खुराक लें। चिकित्सकों द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें। टीकाकरण के लिए  कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। कोविड-19 के बारे में कोई जानकारी चाहते हैं या आपको कोई समस्या है तो हेल्पलाइन नम्बर 1077 पर बात करें। सोलन में दूरभाष नम्बर  01792-220049, 01792-221234 तथा 01792-220882 पर भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
जिला के सभी उपमण्डलों में सभी उपमण्डलाधिकारी के निर्देशानुसार सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आॅडियो अथवा प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसओजी और एडीटीएफ ने पकड़ी 50 लाख की स्मैक
Next: ध्यान के कार्यशैली पर प्रभाव विषय पर वेबिनार आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.