Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • ध्यान के कार्यशैली पर प्रभाव विषय पर वेबिनार आयोजित
  • राज्य
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ध्यान के कार्यशैली पर प्रभाव विषय पर वेबिनार आयोजित

RNS INDIA NEWS 02/06/2021
rns featured image new
सोलन। शूलिनी विश्वविद्यालय में बुधवार को योग स्कूल ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “स्वास्थ्य और खुशी” विषय के साथ 21 वेबिनार की श्रृंखला में अपना दूसरा वेबिनार आयोजित किया। वेबिनार “कार्य शैली पर ध्यान का प्रभाव” विषय पर आधारित था।
वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. मृथुंजय राठौर (एमबीबीएस, एमएस, एमएनएएमएस), एसोसिएट प्रोफेसर, एम्स, रायपुर, छत्तीसगढ़ से  थे।
स्वागत भाषण शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. पी.के. खोसला द्वारा दिया गया। उन्होंने ध्यान अभ्यास के साथ अपने 2 दशकों के बहुमूल्य अनुभव को साझा किया। उन्होंने एम्स और शूलिनी विश्वविद्यालय के बीच सहयोग के क्षेत्रों पर भी जोर दिया।
इस दौरान डॉ मृथुंजय राठौर ने “प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स पर ध्यान का प्रभाव और इसकी कार्यात्मक प्रासंगिकता” पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने ध्यान की विभिन्न शैलियों जैसे फोकस अटेंशन मेडिटेशन, ओपन मॉनिटरिंग मेडिटेशन और कम्पैशन मेडिटेशन और संभावित नैदानिक प्रासंगिकता के साथ प्रीफ्रंटल एक्टिवेशन और  उनके महत्व के बारे में बताया, जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति  के जीवन में सकारात्मकता और खुशी आती है। उन्होंने ध्यान और कार्यशैली पर बेहतर प्रभाव के लिए ध्यान के नियमित अभ्यास पर भी जोर दिया। सत्र का समापन डॉ.सुबोध सौरभ सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर और हेड, योग स्कूल, शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। वेबिनार का समन्वय डॉ. माला त्रिपाठी, सहायक प्रोफेसर, योग स्कूल, शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया, यह वेबिनार  ऑनलाइन आयोजित किया गया और इसमें वेबिनार  200 से ज्यादा  छात्रों ने भाग लिया।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: आडियो संदेश एवं ध्वनि प्रसार सेवा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक 
Next: पीपीपी मोड में चलेगी सितारगंज चीनी मिल, टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.