Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना सैंपल जांच के मामले में हरिद्वार और यूएस नगर जिले पिछड़े
  • ऊधम सिंह नगर
  • कोरोना
  • हरिद्वार

कोरोना सैंपल जांच के मामले में हरिद्वार और यूएस नगर जिले पिछड़े

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

देहरादून। कोरोना सैंपल जांच के मामले में राज्य के सबसे अधिक आबादी वाले हरिद्वार और यूएस नगर जिले पिछड़ गए हैं। इन दो जिलों में राज्य में प्रति लाख की आबादी पर सबसे कम सैंपलों की जांच हो रही है। जबकि राज्य में भी देश की तुलना में प्रति लाख पर छह प्रतिशत कम सैंपलों की जांच हो रही है। सोशियल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर तैयार रिपोर्ट के अनुसार राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर 1451 टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार और यूएस नगर में प्रति लाख पर सबसे कम टेस्ट हुए हैं। जबकि सबसे अधिक टेस्ट के मामले में चम्पावत और उत्तरकाशी पहले व दूसरे स्थान पर हैं। चम्पावत में प्रति एक लाख पर 2461 लोगों की सैंपलिंग हो रही है। उत्तरकाशी में एक लाख पर 2213, रुद्रप्रयाग में 2119 सैंपल जांचें जा रहे हैं। जबकि यूएस नगर में एक लाख पर 1174 और हरिद्वार में प्रति लाख पर 1075 सैंपलों की जांच की जा रही है। फाउंडेशन के स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनूप नौटियाल का मानना है कि सरकारी को मैदानी जिलों में कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच हो और संक्रमित लोगों का समय रहते पता लगाया जा सके।

कमजोर लोगों तक पहुंच रहा वायरस
कोरोना मरीजों की स्थिति में बदलाव क्यों हो रहा है यह तो रिसर्च के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन फिलहाल स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा होने की प्रमुख वजह यह हो सकती है कि वायरस का प्रसार उन लोगों तक हो रहा है जो इम्युनिटी के मामले में कमजोर हैं और पहले से ही किसी दूसरी बीमारी के चपेट में हैं। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी भी इस बात को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की स्थिति में बदलाव इसी वजह से हो सकता है। उन्होंने कहा कि कमजोर और बीमार लोगों में वायरस पहुंचने की वजह से ही पिछले दिनों में मौत का ग्राफ भी बढ़ा है।

अब सावधानी की ज्यादा जरूरत
कोरोना वायरस को लेकर शुरू में लोग बहुत अधिक सतर्क थे। कोई बेवजह घरों से बाहर नहीं निकल रहा था तो सामाजिक दूरी और मास्क, सेनेटाइजर आदि के मानकों का भी पूरा पालन हो रहा था। लेकिन देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से इस सतर्कता में कमी आई है और बाजारों में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। जगह जगह कोरोना के मानकों का खुले आम उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में वायरस का प्रसार तेजी से होने लगा है और पिछले दिनों में अचानक बढ़े मरीज इसी का नतीजा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अश्विनी कुमार तिवारी ने एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ का पदभार संभाला
Next: खाताधारकों के लाखों-करोड़ों रु० हड़प लिए जाने के मामले में मोर्चा ने दी पुलिस मुख्यालय में दस्तक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.