Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • तेज हवा व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • नैनीताल

तेज हवा व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। जून महीने के पहले दिन तडक़े तेज हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश हुई। यह बारिश आफत भी लेकर आई। आम और लीची की फसल को भारी नुकसान हुआ है। फल पेड़ों से जमीन पर गिर गया। वहीं बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण हल्द्वानी-काठगोदाम रोड सहित अन्य स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए। कई जगह मुख्य सडक़ों पर भी आवाजाही प्रभावित रही। मंगलवार तडक़े करीब 3 बजे बारिश शुरू हो गई थी। यह सिलसिला करीब 5 बजे तक चला। बारिश की वजह से सुबह 4 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। करीब 8 घंटे तक बिजली प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, सुबह 10 बजे बाद मौसम साफ होने लगा और धूप खिल आई। बारिश से लोगों ने राहत की सांस जरूर ली, मगर धूप खिलने के बाद गर्मी बढ़ गई। वहीं, दमकल विभाग के कर्मियों ने कमलुआगांजा सहित अन्य स्थानों पर सडक़ पर गिरे पेड़ हटाने का काम किया।

लोगों के घरों में घुसा पानी: बारिश की वजह से सडक़ों के साथ विभिन्न कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। नाले ओवरफ्लो होने की वजह से पानी सडक़ों पर आ गया और लोगों के घरों में भी घुस गया। पार्षद रवि वाल्मीकि ने बताया कि उनके वार्ड के कई घरों में पानी घुस गया। इधर, वनभूलपुरा की कुछ गलियों, इंद्रानगर, गौजाजाली में नालों का कूड़ा भी सडक़ों पर आ गया।

तेज हवा से नीचे गिर गया फल: मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से आम और लीची की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है। फल पेड़ों से नीचे गिर गया। प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा बताते हैं कि आम को मई में आई बारिश की वजह से भी नुकसान हुआ था। ओलावृष्टि से आम में दाग पड़ गया है। अब आम बड़ा हो गया है, फिर भी मंगलवार की बारिश से आम और लीची की 15 फीसदी फसल खराब होने का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: आज आए 981 नए मामले
Next: गायक जुबिन नौटियाल ने बांटी सुरक्षा सामग्री

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.