Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 18 प्लस उम्र के लोगों को टीके उपलब्ध कराए सरकार, युवाओं की जान से खिलवाड़ कब तक: अमित जोशी, आप उपाध्यक्ष
  • उत्तराखंड

18 प्लस उम्र के लोगों को टीके उपलब्ध कराए सरकार, युवाओं की जान से खिलवाड़ कब तक: अमित जोशी, आप उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
Amit joshi.jpg

18 प्लस के लिए नहीं हैं पर्याप्त टीके,फेल हुआ सरकारी सिस्टम

अल्मोड़ा।  आप पार्टी उपाध्यक्ष अमित जोशी ने एक बयान जारी करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। आप उपाध्यक्ष ने प्रदेश में बढते कोरोना संक्रमण को लेकर कहा कि, कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी को टीके लगाना अनिवार्य है,लेकिन राज्य सरकार टीके उपलब्ध तक नहीं करवा पा रही है, जिससे अभी लाखों की तादाद में युवाओं को कोविड का टीका लगना शेष है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवाओं की तादाद दोनों ही मंडलों में 50 लाख से ज्यादा है लेकिन अभी तक ये आंकडा 3 लाख भी पर नहीं कर पाया है जो काफी चिंतनीय विषय है। सूबे में 18 प्लस युवाओं को लगातार वैक्सीन की कमी के चलते सरकार लाखों युवाओं की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है ।

उन्होंने बताया कि चाहे मैदानी इलाका हो या पहाडी इलाका टीके की कमी हर जगह बनी हुई है। पहाडों में तो स्थिति इतनी जटिल है कि लोगों को हजारों रुपये खर्च कर टीकाकरण सेंटर तक पहुंचने के बावजूद टीके उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहाड में रहने वाले 18 प्लस के युवाओं को दोहरी मार झेलनी पड रही है। उन्हें परिवहन सेवा बंद होने के चलते प्राइवेट गाडियां बुक कर टीकाकरण केन्द्रों में जाना पड रहा है ,जहां सरकार की लापरवाही के चलते टीके उपलब्ध ना होने से उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं और केंद्र की लापरवाही के चलते लाखों युवाओं की जान से खिलवाड़ भी हो रहा है । इसके अलावा आप उपाध्यक्ष ने कहा, पहाडों में टीकाकरण केन्द्र काफी कम संख्या में हैं, जिससे लाईन ज्यादा लंबी है और लाॅकडाउन के कारण समय से टीके नहीं लग पाते। राज्य सरकार लगातार दावे कर रही है कि उसके टीकाकरण की पूरी व्यवस्था कर ली है,लेकिन लगातार कम हो रहे और बंद हो रहे टीकाकरण केन्द्रों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार कोरोना टीकों को लेकर को लेकर कितनी गंभीर है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अब उत्तराखंड सरकार के लिए चुनौती बन चुकी है। सरकार ने टीकाकरण के लिए कोई भी नीति तैयार नहीं की,जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड रहा है। उन्होंने आगे बताया कि ,टीकाकरण की प्रदेश में सुस्त चाल है और 18 प्लस की उम्र का टीकाकरण बहुत बडी चुनौती है, सरकार अभी 3 लाख का आंकडा भी पार नहीं कर पाई ऐसे में आखिर कैसे सरकार 50 लाख लोगों का टीकाकरण कर पाएगी,क्योंकि जानकारों का मानना है कि कोविड का टीका एक हद तक कवच का काम करता है जबकि तीसरी लहर के आने की सुगबुहाट अभी से तेज होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ऐसे में राज्य सरकार को टीकों का भरपूर इंतजाम करना होगा,वैक्सीन बाहर से आयात करनी पडेगी ताकि समय रहते 18 प्लस और अन्य वर्गों का समय रहते टीकाकरण करवाकर उन्हें अकाल मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेल से कटने के कारण एक की मौत
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 88 नए मामले, 3 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.