Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सीएससी सेंटर को भुगतान के विरोध में प्रधानों ने घरों पर दिया सांकेतिक धरना
  • टिहरी

सीएससी सेंटर को भुगतान के विरोध में प्रधानों ने घरों पर दिया सांकेतिक धरना

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

नई टिहरी। ग्राम पंचायत निधि से प्रत्येक माह ढाई हजार की धनराशि सीएससी सेन्टरों को दिए जाने के विरोध में जनपद के प्रधानों ने अपने घरों पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने सरकार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए पंचायत हितों को देखते हुए आदेश को वापस लेने की मांग की। रविवार को जनपद के चम्बा ब्लाक समेत विभिन्न विकास खंडों के ग्राम सभाओं के प्रधानों ने सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर खोले गए सीएससी सेंटरों को ग्रामपंचायत से 2500 रुपये देने के आदेश के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा व ब्लाक अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा ने कहा कि प्रधान संगठन ने न्याय पंचायत स्तर पर खोले जाने वाले सीएससी सेन्टरों का विरोध किया था। फिर भी सेंटर खोले गए। इन सेटरों में पंचायत संबंधित कोई भी कार्य नहीं कराया जाता है। इसलिए पंचायत निधि से इन सेंटरों को हर महीने ढाई हजार रुपये देना सरकारी धन का दुरुपयोग है। उन्होंने सरकार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए इस आदेश को वापस लेने की मांग की। विरोध जताने वालों में प्रधान संगठन के जिला महामंत्री दिनेश भजनीयाल, ललित सुयाल, जौनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, प्रतापनगर ब्लॉक अध्यक्ष लोकपाल कंडियाल, कीर्तिनगर ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर पंवार, नरेंद्रनगर ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह सजवान, जाखनीधार से रंजीत भंडारी, शोभा बडोनी, देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष सोबन सिंह चौहान, गबर नेगी, पुष्पा रावत, बीना नेगी, अनिता कोठरी, संदीप रावत, सुरेश राणा, विकास जोशी, देवचन्द रमोला, दीवान पडियार, मुकेश रावत, रीना देवी, वीरेंद्र अग्निहोत्री, शैला नेगी, अरविंद सकलानी, मंगली देवी, सनवीर महर, मालती भंडारी आदि प्रधान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: आबादी क्षेत्र में दिखे 3 तेंदुवे, दहशत में लोग
Next: कोरोना सैंपलिंग टीम से अभद्रता कर बंधक बनाने के प्रयास में 5 लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.