Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • संसद की वीसी में पेशाब करते दिखा कनाडा का सांसद
  • अंतरराष्ट्रीय

संसद की वीसी में पेशाब करते दिखा कनाडा का सांसद

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

एक माह में दूसरी बार हुई ये शर्मनाक हरकत

ओटावा।  हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सांसद विलियम अमोस की एक वीडियो वायरल हुई थी जो काफी चर्चा का विषय बन गई थी। इस वीडियो में सांसद एक वीडियो कॉन्फ्रेंंस के दौरान नग्न अवस्था में देखे गए थे। ऐसी ही हरकत सांसद विलियम अमोस ने एक बार फिस से कर दी है। कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स की जूम कॉन्फ्रेंस कॉल चल रही थी। सभी सांसद अपने-अपने सुझाव और मत रख रहे थे, तभी सांसद विलियम पेशाब करता नजर आया। इस दौरान, अजीब सी शर्मनाक स्थिति बन गई। हालािक इस शर्मनाक हरकत के बात उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की। विलियम अमोस ने इसे लेकर अपने ट्विटर पर एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा, मैं संसद की कार्यवाही के दौरान पेशाब कर रहा था, तब मुझे लगा कि मेरा कैमरा बंद है, लेकिन बाद में मुझे अपनी गलती का पता चला। मैं अपनी इस करतूत के लिए शर्मिंदा हूं। जो कुछ भी हुआ, उस पर मैं बेहद शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। इसके लिए मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं।
इससे पहले, अप्रैल में भी विलियम अमोस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हो रही संसद की कार्यवाही में नग्न अवस्था में नजर आए थे। तब वर्चुअल सेशन के दौरान अमोस के लैपटॉप कैमरा चालू हो गया और वे साथी सांसदों की स्क्रीन पर नग्न अवस्था में नजर आ रहे थे। द कनाडियन प्रेस को मिले एक स्क्रीनशॉट में वह एक डेस्क के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं और निजी अंग संभवत: एक मोबाइल से ढके हुए थे।अमोस की एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।
तब भी उन्होंने माफी मांगते हुए ट्वीट किया था, मैंने आज वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण गलती की है और मैं इससे शर्मिंदा हूं। जॉगिंग के बाद मैं वर्क प्लेस पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था, तभी गलती से मेरा कैमरा ऑन हो गया। मैं ईमानदारी से सदन में अपने सभी सहयोगियों से माफी मागता हूं। यह एक अनजाने में हुई गलती थी और दोबारा नहीं होगी।
विपक्षी दल ब्लॉक क्यूबेकोइस की सांसद क्लाउडे ने इस घटना को संसद में उठाया और सुझाव दिया कि पुरुष सांसदों को संसदीय मर्यादा के अनुरूप कपड़े पहनने चाहि। उन्होंने कहा कि सांसदों को ट्राउजर, अंडरवियर शर्ट, जैकेट,और टाई पहननी चाहिए। क्लाउडे ने कहा, मुझे लगता है कि सदस्यों को इसका ध्यान रखना चाहिए और कैमरे को अच्छी तरह से कंट्रोल करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झबरेड़ा में 20 बेड का कोविड केयर सेंटर खुला
Next: दूसरे लॉकडाउन के दौरान केवीआईसी को मिले 45 करोड़ रुपए के सरकारी खरीद ऑर्डर से खादी कारीगरों को मिली बड़ी मदद

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.