Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हर साल होती हैं एवलॉन्च की घटनाएं
  • देहरादून

हर साल होती हैं एवलॉन्च की घटनाएं

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

देहरादून। हिमस्खलन (एवलॉन्च) अपर सुमना क्षेत्र के रिमखिम नाले से हुआ और गंभीर बात यह है कि अपर सुमना क्षेत्र की पहाडिय़ों पर छह एवलॉन्च शूट और पाए गए हैं। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) निदेशक डॉ. एमपीएस बिष्ट ने सेटेलाइट चित्रों के अध्ययन से एवलॉन्च शूट होने की जानकारी दी। यूसैक निदेशक डॉ. एमपीएस बिष्ट के मुताबिक मलारी घाटी एवलॉन्च के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। यहां हर साल एवलॉन्च की घटनाएं होती हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि पहाडिय़ों में तीव्र ढाल नहीं है। वैसे 35 से 45 डिग्री के ढाल वाली पहाडिय़ों में सर्वाधिक बर्फ जमा होती है और अधिक भार होने पर वह नीचे खिसक जाती है। इस क्षेत्र की पहाडिय़ों के ढाल 40 से 45 डिग्री का है और यह स्थिति भी बर्फ को एकत्रित करने के लिए मदद करती है। जब एक स्थल पर जमा बर्फ पर नई बर्फ का बोझ बढ़ जाता है तो बड़ी आसानी से यह एवलॉन्च की शक्ल में नीचे खिसक जाती है। उच्च हिमालय का यह क्षेत्र इसलिए भी संवेदनशील है, क्योंकि यहां बीआरओ के साथ आइटीबीपी व सेना के कैंप भी हैं। लिहाजा, कहीं पर भी कैंप स्थापित करने से पहले क्षेत्र का भूविज्ञानियों के माध्यम से भौगोलिक सर्वे जरूरी है। ताकि एवलॉन्च शूट वाले स्थलों के पास कैंप स्थापित न किए जा सकें। यूसैक निदेशक डॉ. एमपीएस बिष्ट ने बताया कि धौली गंगा कैचमेंट क्षेत्र में सर्वाधिक हिमाच्छादित क्षेत्र हैं। इसके चलते भी अधिकांश स्थलों पर बर्फ जमा होती है और एवलॉन्च की घटनाएं भी सर्वाधिक होती हैं। इस पूरे क्षेत्र में नंदा देवी, देवस्थान, नंदा घुंघटी, नंदा खाट, त्रिशूल, चंगमंग, द्रोणागिरी, कॉमेट, कलंका, विथार टोली आदि चोटियां धौली गंगा क्षेत्र में बर्फ का भरपूर भंडार उपलब्ध कराती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ. पांडे बने शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय के निदेशक
Next: जलीय जीवों पर सैटेलाइट मानीटर्ड टैग लगाने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.