Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • 12.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपी 18 से 20 वर्ष के
  • बागेश्वर

12.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपी 18 से 20 वर्ष के

RNS INDIA NEWS 26/05/2021
IMG-20210526-WA0005.jpg

बागेश्वर। अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा बढ़ते कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु जनपद में लगाये जा रहे कोविड कर्फ्यू के दौरान कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराये जाने एवं मिशन हौसला के तहत आम जनमानस की हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वहीं युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी अभियान चलाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों/एस0ओ0जी0 टीम को निर्देशित किया गया है। उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में आज 26 मई को प्रभारी निरीक्षक डी0आर0वर्मा कोतवाली बगेश्वर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस एवं ए0डी0टी0एफ0 की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था व अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान आरे वाईपास नीलेश्वर मंदिर से लगभग एक किलोमीटर बरसाती नाला, बागेश्वर के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों से पूछताछ और तलाशी किये जाने पर उनमें से पंकज जोशी (20 वर्ष) पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी भटकोला तहसील रोड बागेश्वर के कब्जे से 4.71 ग्राम स्मैक, पंकज कुमार उर्फ विशाल कुमार उर्फ अनार (18 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी बजाज शोरुम के पास ठाकुरद्वारा बागेश्वर के कब्जे से 4.24 ग्राम स्मैक और सचिन दानू (18 वर्ष) पुत्र बलवंत सिंह दानू निवासी तहसील रोड मजियाखेत बागेश्वर के कब्जे से 4 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त तीनों आरोपियों को मौके से अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों से कुल- 12.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तत्पश्चात उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में NDPS Act, आपदा प्रबन्धन अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
उ0नि0 खुशवंत सिहं कोतवाली बागेश्वर।
आरक्षी रविन्द्र नाथ।
आरक्षी खीमराज भट्ट।
आरक्षी गिरीश बजेली एस0ओ0जी0 बागेश्वर।
आरक्षी इमरान खान एस0ओ0जी0 बागेश्वर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष ने विधायक निधि से प्रशासन द्वारा खरीदे गए खराब ऑक्सीमीटर किए वापस एवं कंपनी का भुगतान रोकने के दिए निर्देश
Next: दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार के चार साथियों को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.