Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा उपाध्यक्ष ने विधायक निधि से प्रशासन द्वारा खरीदे गए खराब ऑक्सीमीटर किए वापस एवं कंपनी का भुगतान रोकने के दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

विधानसभा उपाध्यक्ष ने विधायक निधि से प्रशासन द्वारा खरीदे गए खराब ऑक्सीमीटर किए वापस एवं कंपनी का भुगतान रोकने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 26/05/2021
IMG-20210526-WA0005.jpg

अल्मोड़ा। विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रशासन की ओर से विधायक निधि की रकम से खरीदे गए ऑक्सीमीटर को खराब बताते हुए वापस लौटा दिए एवं कंपनी का भुगतान रोकने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड 19 की रोकथाम के लिए उन्होंने ऑक्सीमीटर, आक्सीजन प्लांट एवं अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए 1 करोड़ की धनराशि जारी की थी जिसमें मुख्य विकास अधिकारी की ओर से 643 पल्स ऑक्सीमीटर खरीदे गए हैं। 25 मई को वह ऑक्सीमीटर को बांटने के लिए हवालबाग ब्लाक के गांवों में गए। किन्तु लोग इनकी सही रीडिंग नहीं आने की शिकायत करने लगे और ये ब्रांडेड कंपनी के बजाय किसी चाईनीज कंपनी के हैं। लोगों के द्वारा शिकायत किये जाने पर वह सारे ऑक्सीमीटर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को वापस दे दिए। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य उपकरण सहित अन्य कार्य के लिए विधायक निधि से रकम जारी की। लेकिन जो ऑक्सीमीटर प्रशासन की ओर से खरीदे गये वह खराब हैं इससे लोगों के समक्ष भ्रम की स्थिति है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी छवि खराब होने के साथ ही सरकार व प्रशासन की छवि भी खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि जो ऑक्सीमीटर खरीदे गए हैं उनका भुगतान विधायक निधि की रकम से नहीं किया जाय व कंपनी पर कार्यवाही की जाय। विधायक निधि से जो भी उपकरण खरीदे जाय वह ब्रांडेड कंपनी के ही खरीदे जाय। साथ ही उन्होंने पत्र में ये भी उल्लेख किया है कि 2020-21 की विधायक निधि से उनके द्वारा 1,15,00,000/- (एक करोड़ पंद्रह लाख) रूपये दिए गए थे जिसका विवरण आज तक उन्हें नही दिया गया। इसका भी विवरण उन्हें उपलब्ध कराने को कहा है।

 

 

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीआई के नए निदेशक बने सुबोध कुमार
Next: 12.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपी 18 से 20 वर्ष के

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.