Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • चीन से ही निकला वायरस! यूएस खुफिया रिपोर्ट में खुलासा
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन से ही निकला वायरस! यूएस खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
rns featured image new

महामारी से ठीक पहले अचानक बीमार पड़े थे वुहान लैब के रिसर्चर

वॉशिंगटन।  दुनियाभर में कोरोना वायरस को फैले डेढ़ साल हो चुके हैं, लेकिन इस वायरस की उत्पत्ति कहां से हुई? इसका सटीक जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। इस बीच एक अमेरिकी ख़ुफिय़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के फैलने से करीब एक महीने पहले चीन की इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी के तीन स्टाफ बीमार पड़े थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ये रिसर्चर नवंबर 2019 में बीमार पड़े थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था।
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम सोमवार को कोविड-19 की उत्पत्ति से जुड़े अगले चरण की जांच पर चर्चा करने वाली है। राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल की प्रवक्ता ने हालांकि अखबार की रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन चीन में उत्पत्ति स्थान सहित कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों की जांच को लेकर गंभीर है।
इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक टीम इसी साल कोरोना महामारी से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए वुहान गई थी। हालांकि वापसी के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम ने कहा था कि यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से दुनिया भर में फैला।
रिपोर्ट में कहा गया है, लैब शोधकर्ताओं के बारे में खुफिया जानकारी रखने वाले कई मौजूदा और पूर्व अधिकारियों ने इसके समर्थन में अपना पक्ष रखा है और इसकी जांच की मांग की है। हालांकि, वॉशिंगटन में चीनी दूतावास ने अभी तक इस पर चुप्पी साधे रखी है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने यह आशंका जाहिर की थी कि कोरोना वायरस चीन की वुहान लैब से निकला। हालांकि, बीजिंग इस दावे को खारिज करता रहा है। ट्रंप प्रशासन ने अपने आखिरी दिनों में एक फैक्ट शीट जारी की थी जिसके मुताबिक, अमेरिकी सरकार के पास यह विश्वास करने के कई कारण हैं कि वुहान लैब के शोधकर्ता साल 2019 में महामारी का पता लगने से पहले बीमार पड़े थे। इन शोधकर्ताओं में भी कोरोना जैसे ही लक्षण थे।
चीन ने इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम को कोरोना मामलों का रॉ डेटा देने से भी इनकार कर दिया था। इसका खुलासा जांच टीम के एक सदस्य ने ही किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर में कंपनियों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी ……. अंतिम तिथि बढ़ी
Next: कोरोना की तरह नहीं फैलता ब्लैक फंगस : डॉ. गुलेरिया

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.