Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पत्रकारों की मांगों को लेकर एनयूजे ने महानिदेशक सूचना को भेजा ज्ञापन
  • उत्तराखंड

पत्रकारों की मांगों को लेकर एनयूजे ने महानिदेशक सूचना को भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
rns featured image new

कोरोनाकाल में सहयोग करने की अपील

हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट ने राज्य के महानिदेशक सूचना से कोराना संक्रमण काल में बड़े समाचार पत्रों की भांति लघु, मध्यम एवं मझोले समाचार पत्रों के हित में उन्हें भी विशेष कोरोना से बचाव संबंधी विज्ञापन जारी कर सहयोग करने की मांग की है। यूनियन ने पूर्व में हुई प्रिंट मीडिया विज्ञापन मान्यता समिति की बैठक में सूचीबद्ध किये गये नये समाचार पत्रों की सूची जारी करने और सूचना विभाग के वेब लिंक पर जिन समाचार पत्र पत्रिकाओं के विज्ञापन डिस्पले नहीं हो रहे हैं उसमें सुधार करने की मांग की है।
यूनियन की ओर से महानिदेशक सूचना एवं लोक सपंर्क विभाग उत्तराखण्ड को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना महामारी के चलते अर्थ व्यवस्था में आ रही गिरावट के कारण उत्तराखण्ड से प्रकाशित लघु, मध्यम एवं मझोले समाचार पत्र-पत्रिका गंभीर आर्थिक संकट में हैं। स्थानीय छोटे समाचार पत्रों एवं वेब पोर्टलों को बाजार में आयी मंदी के कारण गैर सरकारी विज्ञापन या तो मिलने बंद हो गये हैं या उनमें बहुत बड़ी कमी आ गयी है। जिस कारण लघु श्रेणी के समाचार पत्रों और उनसे जुड़े मीडियाकर्मियों के सम्मुख आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। इस अवधि में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव व सावधानियों से संबंधित विज्ञापन राज्य के बड़े अखबारों को जारी किये जा रहे हैं जिससे लधु, मध्यम एवं मझोले समाचार पत्र-पत्रिका/पोर्टल वंचित हैं। यूनियन द्वारा कोरोना महामारी के बीच राज्य से प्रकाशित लधु, मध्यम एवं मझोले समाचार पत्र-पत्रिका/पोर्टलों को सहायता प्रदान करने हेतु समय-समय पर विशेष विज्ञापन जारी कर सहयोग करने की मांग की गयी है।
कुछ माह पहले समाचार पत्र पत्रिकाओं की विज्ञापन सूचीबद्धता के संबंध में प्रिंट मीडिया विज्ञापन मान्यता समिति की जो कई चरणों की बैठक आयोजित हुई थी कतिपय कारणों से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा सूचीबद्ध समाचार पत्र पत्रिकाओं की सूची जारी नहीं की जा सकी थी। ज्ञापन में यह भी मांग की गयी है कि समिति में बैठक में प्रस्तुत जिन आवेदनों पर निर्णय लिया जा चुका है समाचार पत्र पत्रिकाओं के हित में अनिर्णित पत्र पत्रिकाओं के मामलों को छोड़ कर अन्य की विज्ञापन सूचीबद्धता सूची जारी की जाय।
यूनियन द्वारा यह भी कहा गया है कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा कुछ समाचार पत्र पत्रिकाओं के जारी किये जाने वाले विज्ञापन निर्गम पत्र/आरओ, संबंधित लिंक पर डिस्पले नहीं हो रहे है। समय से विज्ञापन निर्गम पत्र डाउनलोड कर यथासमय भुगतान हेतु प्रस्तुत न होने से प्रकाशक और सूचना विभाग दोनों के कार्य लंबित होते हैं। मांग की गयी है कि समाचार पत्र पत्रिकाओं के विज्ञापन आरओ संबंधित लिंक/साइट पर डिस्पले होने में अगर कोई तकनीकी समस्या हो या लिपिकीय त्रुटीवश ऐसा हो रहा हो तो कृपया उसे यथाशीघ्र दूर किया जाय।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड कर्फ्यू का पालन कराने में लापरवाह हुई पुलिस
Next: रविवार को नहीं लगी 18+ वालों को वैक्सीन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.