Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शिक्षा विभाग की जांच के बाद सेंट पीटर्स स्कूल के प्रधानाचार्य को हटाने के निर्देश
  • ऊधम सिंह नगर

शिक्षा विभाग की जांच के बाद सेंट पीटर्स स्कूल के प्रधानाचार्य को हटाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। व्यापार मंडल की शिकायत पर शिक्षा विभाग की जांच कराने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य को हटाने के निर्देश दिए है। 23 अप्रैल को व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा एवं कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने कोरोनाकाल में घोर लापरवाही बरतते हुए स्कूल खोल कर बच्चों को बुलाया। इस दौरान स्कूल में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए बीती 11 अप्रैल को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अधिकांश लोग कोरोना संक्रमित हो गये। इसके कारण कोरोना वायरस से एक शिक्षिका की मृत्यु हो गयी। व्यापार मंडल ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंप दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को प्रधानाचार्य हटाने के निर्देश दिए है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनके निर्देश का पालन नहीं किया गया तो स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने अपना कोई पक्ष नहीं रखा। सीईओ आरसी आर्या ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया गया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा अपना पक्ष नहीं रखने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 मई
Next: 12वीं कक्षा की परीक्षा हेतु राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के साथ आज होगी एक उच्च स्तरीय बैठक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.