Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • राहत: कम होने लगी कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या
  • रुद्रप्रयाग

राहत: कम होने लगी कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिले में कोविड संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में भले ही अभी ज्यादा कमी नहीं आए है, किंतु गंभीर मरीजों की संख्या घटने लगी है। जो राहतभरी खबर है। जिले के कोविड अस्पताल में वर्तमान में 47 मरीज भर्ती हैं, जिन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। रुद्रप्रयाग जिले में वर्तमान में करीब 2500 एक्टिव केस हैं। ऐसे में संक्रमितों की संख्या में भले ही ज्यादा कमी न आई हो, किंतु गंभीर मरीजों का अस्पताल में भर्ती होने के क्रम में थोड़ी कमी आई है। बीते 15 दिन पहले जिले के कोविड अस्पताल कोटेश्वर में करीब 97 मरीज भर्ती थे। इनमें आधा दर्जन से अधिक मरीजों को रेफर भी करना पड़ा। इन सभी मरीजों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत थी, जिन्हें नियमित ऑक्सीजन दिया जाता रहा जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। कोविड अस्पताल कोटेश्वर के प्रभारी डॉ. दिग्विजय सिंह रावत ने बताया कि कोविड अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है। यह राहत भरी खबर है। आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल आने वाले मरीज कम हो सकते हैं। अभी कोविड अस्पताल में 47 मरीज भर्ती है। जबकि कुछ दिन पहले यह संख्या 97 थी। इधर जिस तरह से देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अब मरीजों की संख्या में कमी आने की बातें सामने आ रही है उससे कहीं न कहीं समाज में डर के वातावरण से लोगों को राहत मिल रही है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में मामलों में कमी आएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगवान मद्महेश्वर की डोली ऊखीमठ से रवाना
Next: श्रीनगर में पेयजल सप्लाई बाधित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.