Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गहरी खाई में गिरा रसोई गैस का ट्रक, बाल-बाल बचा चालक
  • देहरादून

गहरी खाई में गिरा रसोई गैस का ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार सांय को रसोई गैस ट्रक के गहरी खाई में गिरने के बाद भी ट्रक चालक और क्लीनर सकुशल बच गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खाई से निकलकर उपचार हेतु सीएचसी बागी में भर्ती करवाया। चालक को एम्स रेफर कर दिया गया। जाको रखे साईयां उसको मार सके न कोई वाली कहावत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल के समीप हुई इडिंयन रसोई गैस ट्रक के दुर्घटना ग्रस्त होने पर ट्रक चालक और क्लीनर के लिये सही साबित हुई जब ट्रक अनियत्रिंत होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिर, बावजूद दोनों सकुशल बच गये। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार देर सांय को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे एक ट्रक के दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना थाना पुलिस को मिली। सूचना पर थाना, बछेली खाल चौकी पुलिस, और आपदा प्रबन्धन टीम मौके पर पहुंची। घटना के प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि ट्रक कई पलटे खाते गहरी खाई में गिरा। रेस्क्यू के लिए करीब पांच सौ मी. नीचे खाई में जब पुलिस टीम उतरी तो उन्हे क्लीनर और चालक सुरक्षित मिले, लेकिन चालक को काफी चोटें आई थी। बताया ट्रक चमोली के मटियाला से खाली गैस सिलेंडर लेकर ऋषिकेश लौट रहे रहा था।
ट्रक क्लीनर गणेश सिंह (20) पुत्र इंद्र सिह ने बताया कि वह ट्रक के गिरते ही वहां से कूद गया था। जबकि चालक राजेंद्र सिंह (30) पुत्र चन्द्र सिंह की सीट बैल्ट न खुलने से वह ट्रक के साथ गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। दोनों निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश के हैं। पुलिस ने चालक और क्लीनर को सीएचसी बागी में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया, जहां से चकित्सकों ने चालक को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक चालक की हालत सामान्य बनी थी।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग के गांवों में पेयजल संकट
Next: टीएचडीसी ने की ग्रामीणों को मेडिकल किट वितरित

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.