Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्र सरकार का सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश
  • राष्ट्रीय

केंद्र सरकार का सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

जिस कंटेंट में ‘इंडियन वेरिएंट’ का जिक्र उसे तुरंत हटाएं

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को कोरोना वायरस के बी.1.617 वेरिएंट के लिए इंडियन वेरिएंट का इस्तेमाल करने वाले कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है। केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों के भेजे गए एक पत्र में लिखा कि इससे कोविड-19 से जुड़ी गलत सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सकेगा। इससे पहले भारत सरकार ने इसी महीने वायरस के इस स्वरूप के लिए इंडियन वेरिएंट शब्द इस्तेमाल होने पर आपत्ति जताई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने 11 मई को कहा था कि पिछले साल भारत में पहली बार पाया गया कोरोना वायरस का बी.1.617 वेरिएंट वैश्विक चिंता का वेरिएंट बताया था। इसके अगले दिन भारत सरकार ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि मीडिया में कुछ रिपोर्ट में बी.1.617 वेरिएंट को कोरोना वायरस के इंडियन वैरिएंट के रूप में बताया जा रहा है, जो निराधार और बेबुनियाद हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि अपने 32 पन्नों के दस्तावेज में कोरोना वायरस के बी.1.617 वैरिएंट के साथ भारतीय वैरिएंट शब्द नहीं जोड़ा है।
शुक्रवार को केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को भारतीय वैरिएंट शब्द से जुड़े कंटेंट को हटाने का जिक्र करते हुए लिखा कि यह पूरी तरह गलत है। इस तरह का कोई वेरिएंट वैज्ञानिक रूप से नहीं बताया है। कोरोना वायरस के बी.1.617 वैरिएंट के साथ ‘भारतीय वैरिएंट’ शब्द को नहीं जोड़ा है।
मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस मामले में 12 मई को ही सफाई दे दी गई थी। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस तरीके का शब्द इस्तेमाल करने से गलत सूचना फैल रही है और देश की छवि खराब होती है। वहीं एजेंसी से एक सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव ने कहा कि इस शब्द से जुड़े सभी कंटेंट को हटाना मुश्किल होगा, क्योंकि इस तरह के हजारों पोस्ट होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: आज आए 127 कोरोना संक्रमण के नए मामले
Next: कोरोना अपडेट: आज संक्रमितों की संख्या में आई कमी, 64 संक्रमितों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.