Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजस्थान परिवहन निगम की बसों को 50 फीसद यात्रियों के साथ आने को मंजूरी
  • देहरादून

राजस्थान परिवहन निगम की बसों को 50 फीसद यात्रियों के साथ आने को मंजूरी

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त मोक्ष कलश यात्रा के अंतर्गत आने वाली राजस्थान परिवहन निगम की बसों को यात्री क्षमता के 50 फीसद यात्रियों के साथ आने को मंजूरी दे दी है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि आने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण करने के साथ ही 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। प्रदेश सरकार ने 15 मई को उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की थी। इसमें यह स्पष्ट किया गया था कि बाहरी राज्यों से हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए आने वाले निजी निजी वाहन अथवा शासकीय वाहन में वाहन क्षमता के सापेक्ष 50 प्रतिशत और अधिकतम चार व्यक्तियों को ही सशर्त अनुमति दी जाएगी। इसके लिए आने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया था। राजस्थान सरकार ने कुछ समय पहले राज्य परिवहन निगम की बसों द्वारा मुफ्त मोक्ष कलश सेवा की शुरुआत की है। उत्तराखंड सरकार के सख्त नियमों के कारण इन बसों में केवल चार व्यक्ति ही आ पा रहे थे।
इसे देखते हुए राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड सरकार से अनुरोध किया कि इन बसों को 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ उत्तराखंड में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए, जिसे उत्तराखंड सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि उत्तराखंड सरकार ने राजस्थान परिवहन निगम की बसों को 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ प्रवेश करने की अनुमति दे दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन ने की तैयारियां तेज
Next: चोरों ने शराब ठेके पर सेंधमारी कर दी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.