Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएपी खाद पर सब्सिडी वृद्धि ऐतिहासिक निर्णय: सीएम
  • देहरादून

डीएपी खाद पर सब्सिडी वृद्धि ऐतिहासिक निर्णय: सीएम

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्र सरकार द्वारा डीएपी खाद पर 140 प्रतिशत की सब्सिडी वृद्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए उनका आभार प्रकट किया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि किसानों से भावनात्मक जुड़ाव के कारण संगठन स्तर से किसानों से संवाद जारी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अन्नदाता के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार ने पहले भी किसानों के हितों के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री के इस निर्णय से व्यापक स्तर पर देश के किसान लाभान्वित होंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है। यही कारण है कि डीएपी खाद में उपयोग में आने वाले रसायनों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत में वृद्धि के बावजूद खाद की कीमतों को नहीं बढ़ाया गया है। रसायनों में हुई वृद्धि से डीएपी खाद की कीमत लगभग 2400 रुपये आ रही है। कंपनी सब्सिडी के बाद इसे बाजार में 1900 रुपये का बेच रही है। केंद्र सरकार ने किसानों पर इसका बोझ बढ़ाने की बजाय सब्सिडी की दर को बढ़ाया है। यह किसानों को पुरानी दर पर ही मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के किसानों की आय को दोगुना करने की पहल का पूरे देश में असर पड़ा है। उत्तराखंड में सरकार ने किसानो के हितों के लिये जीरो ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने, पर्वतीय जिलों में क्लस्टर प्लान बनाने, अच्छे बीज व उपकरण किसानों को उपलब्ध कराने की कई योजनाएं चलाई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिलीवरी में लापरवाही से शिशु की मौत का लगाया आरोप
Next: रिहाई से पहले कैदी निकला कोरोना संक्रमित, जेल में हड़कंप

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.