Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने ली वर्चुअल माध्यम से थानाध्यक्षों की मासिक बैठक
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने ली वर्चुअल माध्यम से थानाध्यक्षों की मासिक बैठक

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
rns featured image new

मिशन हौसला को लेकर थाना स्तर पर सजग रहें: एसएसपी

अल्मोड़ा। एसएसपी पंकज भट्ट ने जिले के थानाध्यक्षों की गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से मासिक बैठक ली। उन्होने इस दौरान अन्य बातों के अलावा कोरोना काल में मिशन हौसला को लेकर पूरी तरह सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ ही इस को प्राथमकिता में रखा जाय। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया। एसएसपी ने कहा कि संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव कार्मिकों से संपर्क बनाए रकें तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्ति करें। उन्होंने कहा मिशन हौसला को लेकर बेहतर काम हो रहा है। आगे भी इसको जारी रखा जाय। कुंभ ड्यूटी या अन्य अवकाश से लौट रहे कार्मिकों को अनिवार्य रूप से कोरोना जांच होगी। ऐसे कार्मिकों को निर्धारित अविध तक क्वारंटीन रहना होगा। उन्होंने सभी थानों, चौकियों को लगातार सैनिटाइज करने के निर्देश भी दिए। कहा कि थानों में लंबित विवेचनाओं, शिकायतों का समय पर निस्तारण समय पर सुनिश्चित करें। एसएसपी ने कहा कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वाल कर्फ्यू का फायदा नहीं उठाएं इस पर भी ध्यान रखना होगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाय। उन्होंने कोरोना संक्रमण में जारी गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने को लेकर भी आगाह किया।

कांस्टेबल विनोद को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का सम्मान
एसएसपी ने पंकज भट्ट बैठक के दौरान इस बीच बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत भी किया। इसमें मासी चौकी प्रभारी एसआई सुनील धानिक, कांस्टेबल दीपक ‌सक्टा, गुरमेज, होमगार्ड पंकज गिरी व सोमेश्वर थानाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बेहतर काम करने के लिए कांस्टेबल विनोद कुमार मौर्या को महीने के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के पुरस्कार के नवाजा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दिए आपदा प्रभावित जिलों तक सहायता पहुंचाने तथा घायलों के समुचित इलाज और बेघर लोगों के भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
Next: प्रभारी मंत्री पांडे के जन्मदिवस पर कोविड अस्पताल में बाँटे फल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.