Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सरकार वैक्सीन, दवाएं उपलब्ध कराने में फेल: इंदिरा
  • नैनीताल

सरकार वैक्सीन, दवाएं उपलब्ध कराने में फेल: इंदिरा

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। कोरोना वैक्सीन के संकट पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार ने 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन की घोषणा की थी, मगर वैक्सीन की उचित व्यवस्था नहीं है। लगातार वैक्सीन की कमी से जुड़ी सूचनाएं आ रही हैं। पत्र में डॉ. इंदिरा ने कहा कि सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि हर नागरिक का वैक्सीनेशन कराया जाए, ताकि कोरोना से निजात पाई जा सके। मगर, सरकार प्रदेश में टीकाकरण की उचित व्यवस्था और अन्य दवाओं, इंजेक्शनों को उपलब्ध कराने में फेल साबित हुई है। कोरोना के बाद ब्लैक फंगस प्रदेश में दस्तक दे चुका है। इससे मौतों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, मगर इसकी जरूरी दवा और इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कहा कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद दूसरी के लिए 4 हफ्ते का समय तय किया गया था। अब 12 से 16 हफ्ते किया गया है। इस भ्रम की स्थिति में जनता डरी हुई है। सरकार जनता की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का उचित ध्यान नहीं रख सकती है तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने मांग की है कि नागरिकों का कोरोना का इलाज नि:शुल्क कराया जाए। साथ ही जल्द सभी लोगों को वैक्सीन लगवाई जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक जन जीवन अस्त-व्यस्त
Next: गोल्डन कार्ड से नहीं मिल रहा कोरोना का ईलाज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.