Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुकानों के सामने बैठे लोगों पर फटकारी लाठियां
  • हरिद्वार

दुकानों के सामने बैठे लोगों पर फटकारी लाठियां

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
rns featured image new

रुडकी। लक्सर के मेन बाजार में दुकानों के सामने बेवजह बैठे लोगों के साथ कोतवाली पुलिस बुधवार को सख्ती से पेश आई। खुद कोतवाल ने पुलिसकर्मियों संग बाजार में पैदल गश्त कर बेवजह बैठे लोगों को जमकर हडक़ाया, और उन्हें बिना कारण घर से न निकलने की हिदायत देकर खदेड़ दिया। कोरोना कर्फ्यू के चलते इस समय मेडिकल स्टोर के अलावा फल, सब्जी व पशु चारे की दुकानें ही खुल रही हैं। परंतु लक्सर के मेन बाजार में बंद पड़ी दुकानों के सामने भी सुबह दस बजे तक लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही थी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह से ही मेन बाजार में सख्ती बरतनी शुरू कर दी। खुद कोतवाल प्रदीप चौहान ने एसएसआई मनोज सिरोला, एसआई अशोक कश्यप, मनोज कुमार, डिपंल जोशी, एएसआई तनवीर अली व पुलिसकर्मियों के साथ मेन बाजार में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों के सामने बैठे लोगों पर लाठियां फटकारते हुए उन्हें खदेड़ दिया। साथ ही हिदायत दी कि बंद दुकानों के सामने बैठे लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने दुपहिया वाहनों से होकर गुजर रहे लोगों को भी रोककर बाजार में आने की वजह पूछी। यही नहीं उन्हें बिना किसी जरूरी कारण के घर से बाहर न निकलने की हिदायत भी दी। बाद में उन्होंने लक्सरी, शिवपुरी, सीमली व बालावाली तिराहा पर भी गश्त करते हुए चेकिंग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अरब देशों का फूटा गुस्सा, इजराइल के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है लोग
Next: बेटी से गन्दी हरकत पर सौतेला बाप गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.