Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। ताउते तूफान ने देश के कई राज्यों में जमकर कहर बरपाया है। माना जा रहा है कि तूफान का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिला है। मौसम खराब होने के चलते मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर बारिश हुई। जबकि केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ व चंद्रशिला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फ की फुहारें गिरती रहीं। खराब मौसम के कारण यहां ठंड बढ़ गई है। वहीं, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग व निचले इलाकों में रूक- रूककर हल्की बारिश होती रही। बुधवार को तडक़े से ही केदारनाथ धाम में हल्की बारिश होती रही। दोपहर होते ही कई बार बर्फ की फुहारें भी गिरीं। जबकि हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के साथ दुग्ध गंगा, चोराबाड़ी व वासुकीताल क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई। इसके अलावा मद्महेश्वर व तुंगनाथ के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मौसम के बिगड़े मिजाज से केदारपुरी में भी ठंड बढ़ गई है। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित केदारघाटी व जिले के निचले क्षेत्रों में दिनभर रूक-रूककर हल्की बारिश होती रही। साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ ने की बॉर्डर पर गोपनीय जांच
Next: झबरेड़ा की जनता में विधायक कर्णवाल के प्रति भारी रोष, जमकर खरी-खोटी सुनाई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.