Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंडी में देर रात से शुरू हो रहा कारोबार
  • हरिद्वार

मंडी में देर रात से शुरू हो रहा कारोबार

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कृषि उत्पादन मंडी समिति में कोरोना को देखते हुए सुबह चार बजे से सात बजे तक ही कारोबार करने का नियम बना दिया गया है। जिसके बाद से रात तीन बजे से ही लोग सामान खरीदने के लिए तैयारी में जुट जाते हैं। भीड़ कम करने के लिए नियमनुसार मंडी में ग्राहकों को भेजा जा रहा है। वहीं थोक व्यापारी रात 12 बजे के बाद से ही अपनी तैयारी में जुट रहे हैं। मंडी में रोजाना हजारों की संख्या में किसानों के साथ ही फुटकर में सामान बेचने वाले लोग पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद बीते कई दिन पहले मंडी के प्रशासक एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने मंडी के अधिकारी, व्यापारियों की बैठक ली थी। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए सुबह चार बजे से सात बजे तक ही मंडी में व्यापार करने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद इसी नियम के अनुसार मंडी में कारोबार भी हो रहा है। कर्फ्यू के कारण काम बंद होने से अधिकांश लोग फल और सब्जी बेचने का काम कर रह हैं। इसलिए मंडी में भीड़ ज्यादा बढऩे लगी थी। जिसके बाद ये नियम बनाया गया। चार बजे से सात बजे का समय होने के चलते अब रात तीन बजे से ही लोग मंडी में पहुंचने लगे हैं। जिन्हें गेट पर रोककर नियम के अनुसार सुबह चार बजे सामान लेने जाने दिया जाता है। जबकि अधिकांश थोक व्यापारी-आढ़ती रात 12 बजे के बाद ही मंडी में पहुंच जा रहे हैं और बाहर से आने वाली सब्जी को सुबह बेचने की तैयारी में जुट रहे हैं। उधर, मंडी सचिव दिग्विजय देव सिंह ने बताया कि मंडी में कोरोना के नियमों का पूरा पालन कराया जा रहा है। सुबह सात बजे के बाद कारोबार बिल्कुल बंद कर दिया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भेल एटक ने शुरू किया निशुल्क ऑक्सीजन वितरण अभियान
Next: कार्रवाई न होने पर डीजीपी कार्यालय पर धरना देंगी महिला नेता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.