Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भेल एटक ने शुरू किया निशुल्क ऑक्सीजन वितरण अभियान
  • हरिद्वार

भेल एटक ने शुरू किया निशुल्क ऑक्सीजन वितरण अभियान

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
rns featured image new

हरिद्वार। एटक हीप व सीएफएफपी के पूर्व महामंत्री दिनेश चंद सलोनिया की याद में यूनियन ने मंगलवार से कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा के लिए निशुल्क ऑक्सीजन गैस सिलेंडर मुहैया कराने की शुरुआत की। उनकी मौत सही समय पर सही उपचात न मिलने के कारण हुई थी। एटक कार्यालय में उपस्थित हुए यूनियन के लोगों को संबोधित करते हुए महामंत्री संदीप चौधरी ने कहा कि इस समय आम लोग अस्पताल में बेड व घर पर गंभीर हालत के बावजूद ऑक्सीजन सिलेंडर न मिलने के कारण दम तोड़ रहे हैं। अस्पातालों में लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कहा कि हमारे कोरोना संक्रमित कामरेड साथी दिनेश चंद सलोनिया की भी अव्यवस्थाओं के कारण जान चली गयी थी। उन्हीं की याद में यूनियन अब उन परेशान लोगों को निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराना शुरू कर रही है जिन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। इसके अलावा भी ऐसे परेशान मरीजों को यूनियन की जो सहायता चाहिए होगी वह प्रदान की जाएगी। यूनियन से जुड़ा प्रत्येक सदस्य संकट ली इस घड़ी में आम लोगों के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। कहा कि प्रथम कड़ी के रूप में सभी कोविड-19 मरीजों को जिनको चिकित्सक द्वारा होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन लेने की सलाह दी गई है उनके लिए यूनियन द्वारा नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर दी गई है तथा ऐसे मरीजों को जरूरी दस्तावेज दिखाने के उपरांत निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान अध्यक्ष आईडी पंत, पुनीत सलोनिया, नईम खान, गोपाल शर्मा, घनश्याम यादव, रोहित सिंह, रवि प्रताप राय, हरेंद्र कुमार, तरुण डूडेजा, राजीव शर्मा, राजेश कुमार सिंह, परमाल सिंह, विकास चौधरी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में 1003 बच्चों ने दी कोरोना को मात
Next: मंडी में देर रात से शुरू हो रहा कारोबार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.