Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यमंत्री डा०धन सिंह ने की भवन, सड़क एवं पुल निर्माण और बाढ़ नियंत्रण शाखाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा
  • देहरादून

राज्यमंत्री डा०धन सिंह ने की भवन, सड़क एवं पुल निर्माण और बाढ़ नियंत्रण शाखाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के तहत चल रहे पुल, सड़क व बाढ़ नियंत्रण से संबंधित निर्माण कार्य अगले साल मार्च तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएंगे। विभागीय राज्यमंत्री डा धन सिंह रावत ने निर्माण शाखाओं की समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही इनमें उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास राज्यमंत्री रावत ने सोमवार को अपने शासकीय आवास पर विभाग की भवन, सडक़ एवं पुल निर्माण और बाढ़ नियंत्रण शाखाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (डीपीएम) दयानंद ने बताया कि निर्माण शाखा के अंतर्गत राज्य में कुल 58 पुल स्वीकृत हैं। इनमें स्यालदे, कोहलीगाड़ और घनसाली का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य का निर्माण कार्य जारी है। बाढ़ नियंत्रण शाखा के अभियंता अजय वर्मा ने कहा कि बिरही, कोठालसैंण, मैठाणा, बांसवाड़ा व कीर्तिनगर में बाढ़ सुरक्षा कार्य चल रहे हैं, जिन्हें तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। डीपीएम भवन निर्माण विकास बड़थ्वाल ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्यालय का भूकंपरोधी भवन और राज्य आपदा मोचन बल परिसर निर्माणाधीन है। विभागीय वित्त नियंत्रक गंगा प्रसाद ने जानकारी दी कि ये सभी कार्य विश्व बैंक से वित्त पोषित हैं और इन्हें मार्च 2022 तक पूर्ण किया जाना है। सभी कार्यों की विश्व बैंक की टीम लगातार मानीटरिंग कर रही है। साथ ही केंद्र सरकार भी हर तीन माह में समीक्षा कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सख्ती: कोरोना उपचार पर खर्च राशि निजी अस्पताल अब वापस लौटाने लगे
Next: गोपनीय सूचना पर हुई कार्यवाही, पेटशाल में दुकान से 50000 की शराब बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.