Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घर के पास फेंके कट्टों में जानवरों के अवशेष
  • ऊधम सिंह नगर

घर के पास फेंके कट्टों में जानवरों के अवशेष

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
rns featured image new

काशीपुर। घर के पास जानवरों के अवशेष डालने पर एक युवक ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी मुकेश यादव ने दी तहरीर में कहा कि सोमवार शाम को अज्ञात लोगों ने उसके घर के पास तीन कट्टों में जानवरों के अवशेष भरकर फेंक दिए। मुकेश ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह अधिकारी को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचक मनोज जोशी ने बताया कि पुलिस टीम ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले हैं। इसमें कोई भी व्यक्ति जानवरों के अवशेष के कट्टे फेंकता हुआ दिखाई नहीं दिया है। जांच में पता चला है कि नगर पालिकाकर्मियों ने कूड़े के ट्रैक्टर में जानवरों के अवशेष के कट्टे रखे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली आगे बढऩे पर झटके से कट्टे युवक के घर के पास गिर गए। जानकारी मिलने पर उन्होंने इन कट्टों को छोटे रिक्शा में लादकर अन्यत्र ले जाकर दबा दिया है। बताया कि प्रथमदृष्टया जानबूझ कर कृत्य करना साबित नहीं हो रहा है। मामले में अभी जांच जारी है। ईओ नजर अली ने बताया कि नगर में ट्रचिंग ग्राउंड नहीं है। लगातार चार दिन से सफाई की जा रही है। पूरी एहतियात बरती गई है। फिर भी किसी कर्मी ने लापरवाही बरती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 22 ग्राम के 4 झुमके गायब, एक माह बाद भी पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज
Next: अयोध्या में भूमि पूजन, काशीपुर के मंदिरों में होगा दीपोत्सव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.