Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कहने को तो एम्बुलेंस का किराया तय है लेकिन लूट फिर भी जारी
  • देहरादून

कहने को तो एम्बुलेंस का किराया तय है लेकिन लूट फिर भी जारी

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

देहरादून । फिलवक्त प्रदेश में कोरोना के बाद अगर किसी की मनमानी के किस्से सबसे ज्यादा वायरल हैं तो एंबुलेंस संचालकों के। चंद रोज पहले ये किस्से शिकायतों के रूप में अधिकारियों के कान तक पहुंचे, तब जाकर राजधानी में सरकारी सिस्टम की आंख खुली। अब जनता को इसका भान तो कराना था। सो, आनन-फानन एलान कर दिया कि एंबुलेंस का किराया तय होगा लेकिन स्थिति अभी भी नहीं सुधरी। हालत जस की तस बनी हुई है।
हाकिम के आदेश पर जिम्मेदारों ने भी प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया। इसके बाद से हर होंठ पर चुप्पी है। वैसे हाकिम चाहें तो फौरी तौर पर खुद भी एंबुलेंस का किराया तय कर सकते हैं। सरकार ने इस बाबत उन्हें अधिकारित कर रखा है। हरिद्वार में इस अधिकार का इस्तेमाल भी हो रहा है। फिर भी दून में इंतजार की कोई वाजिब वजह तो होगी ही। खैर, जनता भी जानती है कि काम सरकारी है तो देरी होनी ही है। इसलिए चुपचाप मनमानी सह रही है।
ऐसा कम ही देखने में आता है कि सियासतदानों को किसी आयोजन में बुलाया जाए और वह समय पर पहुंच जाएं। इससे भी कम देखने में आती है जनता की इस लेतलतीफी पर प्रतिक्रिया। बीते रोज प्रदेश की विधानसभा के अध्यक्ष जनता की इसी प्रतिक्रिया के कोपभाजन बन गए। टीकाकरण का उद्घाटन करने के लिए दो घंटा देरी से पहुंचने पर युवाओं ने उनको आड़े हाथ ले लिया। हालात को भांपते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने उद्घाटन के कुछ देर बाद ही वापसी की राह पकड़ ली। हालांकि, बाद में उन्होंने जनता के इस गुस्से को गलतफहमी बताकर अपनी लेतलतीफी पर भी पर्दा डाल दिया। तर्क यह कि टीकाकरण नौ नहीं, 11 बजे शुरू होना था। सच्चाई यह है तो सवाल टीकाकरण के लिए समय जारी करने वाले पोर्टल के नीति नियंताओं से भी पूछा जाना चाहिए। आखिर, समय सभी का कीमती है। फिर वो आम आदमी हो यो कोई वीआइपी। देश के अन्य हिस्सों की तरह उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण फिर तेजी से पैर पसार रहा है। अच्छी बात यह है कि अब हमारे पास वैक्सीन के रूप में इस महामारी से लडऩे के लिए एक हथियार है। प्रदेश में वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साह के साथ जागरूकता भी नजर आ रही है। यह अच्छा संकेत है। लेकिन, 18 से 44 आयु वर्ग को वैक्सीन का दर्द आंखों में महसूस हो रहा है।
अब आप सोच रहे होंगे कि वैक्सीन तो हाथ में लग रही है, फिर दर्द आंख को कैसे? अरे भाई, स्लॉट की बुकिंग के चक्कर में। जिसके लिए न तो कोई समय तय किया गया है और न ही संख्या। ऐसे में एक ही रास्ता है कि लैपटॉप और मोबाइल पर नजरें गड़ाए रखिए।..तो साहब युवा वर्ग का यह दर्द अभी महसूस कर लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि वैक्सीनेशन आंखों की किरकिरी बन जाए। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए हमारे विज्ञानियों ने वैक्सीन जरूर ईजाद कर ली है। मगर, इसका उपचार तलाशने की दिशा में अभी भी लंबा सफर तय किया जाना है। फिलहाल जो उपचार कारगर बताया जा रहा है, वो है प्लाज्मा थेरेपी। इसमें कोरोना को शिकस्त दे चुके व्यक्ति के रक्त से इस वायरस से लडऩे वाली एंटी बॉडी निकालकर मरीजों के शरीर में डाली जाती हैं। विडंबना यह है कि अधिकांश लोग प्लाज्मा दान करने के लिए आगे नहीं आ रहे, जबकि देश में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या लाखों में है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने स्वस्थ पहल की है। कोरोना को मात दे चुके प्रदेश के पुलिसकर्मी प्लाज्मा दान के लिए आगे आए हैं। इस पहल से बाकी कोरोना योद्धाओं को भी प्रेरित होने की जरूरत है। यह संकट की घड़ी है। इसमें एक-दूसरे की मदद से ही सभी सुरक्षित रह सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार समय पर दे वेतन और करें बीमा: आप उपाध्यक्ष अमित जोशी
Next: स्टोन क्रशरों के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट सुनवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए
  • राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक
  • क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.