Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को भेजी 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन
  • देहरादून

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को भेजी 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए भेजी गई 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन को बुधवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए भेजा गया। यहां हर्रावाला रेलवे स्टेशन से प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न स्थानों के लिए ऑक्सीजन वाहनों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार प्रकट किया तथा कहा कि विषम परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र की तरफ से राज्य को भरपूर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भी ऑक्सीजन की कमी नहीं थी लेकिन जैसे-जैसे अस्पतालों में ऑक्सीजन बिस्तर बढ़ रहे हैं वैसे ही खपत भी बढ़ती जा रही है। रावत ने कहा कि केंद्र द्वारा भेजी जा रही ऑक्सीजन का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑक्सीजन आपूर्ति लगातार आगे भी जारी रहेगी। रावत ने कहा कि प्रदेश में 18 साल से ऊपर के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है जिसे लेकर नौजवानों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर कोविड-19 से निपटने का प्रयास कर रही है और आगे कोई भी आवश्यकता पडऩे पर केंद्र ने प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, घाटी में बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि
Next: यातायात नियमों का उल्लंघन करने में दून सबसे आगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.