Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूटी चालक युवती ने की पुलिस से अभद्रता
  • देहरादून

स्कूटी चालक युवती ने की पुलिस से अभद्रता

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना कफ्र्यू के दौरान पुलिस ने घंटाघर पर एक स्कूटी चालक युवती को रोका तो युवती ने पुलिस के साथ अभद्रता शुरू कर दी। युवती न सिर्फ पुलिस से बदतमीजी की बल्कि वहां खड़े व्यक्तियों के लिए भी गलत शब्दावली का प्रयोग किया। नगर कोतवाली पुलिस ने युवती के खिलाफ लाकडाउन का उल्लंघन व सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआइ नगर कोतवाली लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि घंटाघर पर अनावश्यक बाहर घूम रहे वाहन चालकों को रोककर उन्हें बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा था। करीब डेढ़ बजे चकराता रोड से स्कूटी सवार एक युवती व युवक को रोककर बाहर घूमने का कारण पूछा तो वह एकदम से आग बबुला हो गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। युवती ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कोरोना के नाम पर जनता को लूट रही है। वह किसी दुकान व घर पर नहीं जा रहे। उसने पुलिस से यह भी कहा कि कर लो तुम्हें जो करना है। घटनास्थल पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन युवती ने किसी की नहीं सुनी और गाली गलौच करती रही। आखिरकार पुलिस युवती को कोतवाली लेकर गई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने बताया कि युवती की पहचान अंबिका निवासी चाट वाली गली के रूप में हुई है।
सोमवार को भी दो युवतियों ने की थी अभद्रता: इससे पहले सोमवार को भी कार सवार दो युवतियों ने पुलिस से अभद्रता की थी। यहां पर तक पुलिस की वीडियो भी बनाई। पुलिस ने उनका वाहन सीज किया और उन्हें थाने लेकर गई, इसके बाद युवती ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेली एडवांस बुकिंग का पैसा लौटाएगा जीएमवीएन
Next: कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन कर दुकान से बेच रहे थे सामान, पुलिस ने किया 5000 का चालान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.