Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ी, मेट्रो का संचालन भी बंद
  • कोरोना
  • दिल्ली

दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ी, मेट्रो का संचालन भी बंद

RNS INDIA NEWS 09/05/2021
rns featured image new

सख्त की गईं पाबंदियां

नई दिल्ली, 9 मई (आरएनएस)। दिल्ली में कोरोना की स्थिति को देखते हुए एक हफ्ते के लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा अभी ढिलाई देने का समय नहीं आया है. सीएम ने कहा की इस बार लॉकडाउन और सख्त होगा. कल सुबह से दिल्ली मेट्रो भी बंद रहेगी. यानी अब दिल्ली में 17 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और अलग-अलग वर्ग के लोगों से बात हुई है और सब का यह मानना है कि कोरोना के मामले कम तो हुए हैं लेकिन अभी सख्ती की जरूरत हैं.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 20 अप्रैल को मजबूरी में लॉकडाउन लगाना पड़ा था. इसके बाद 26 अप्रैल को पॉजिटिव रेट 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था, फिर केस कम होना शुरू हुए है. उन्होंने कहा कि अभी भी 23 प्रतिशत केस पॉजिटिव आ रहे हैं. लॉकडाउन पीरियड में सरकार ने हेल्थ संसाधनों को बेहतर किया है. हमें ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई. कई गुना ऑक्सीजन की जरूरत अचानक बढ़ गई थी. सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और केंद्र सरकार के सहयोग से अब ऑक्ससीजन की कमी नहीं होगी.
वहीं दिल्ली में वैक्सीनेशन बढिय़ा ढंग से चलाया जा रहा है. दिल्ली के आसपास के लोग भी वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं. अभी वैक्सीन कम है, उम्मीद है केंद्र सरकार मदद करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मजबूरी वश एक हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ा रही है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि हर वर्ग का मानना है कि दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए. कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप झेल रही दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है.
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस से 332 मौतें हुईं और संक्रमण के 17,364 नए मामले सामने आए. यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण दर 25 प्रतिशत से नीचे रही. पिछले छह दिनों में यह पांचवीं बार है कि राजधानी में कोरोना वायरस के रोजाना मामले 20 हजार से नीचे रहे हैं. सरकारी आंकड़े के अनुसार राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 19,832 , गुरुवार को 19,133 ,बुधवार को 20,960 , मंगलवार को 19,953 , सोमवार को 18,043, रविवार को 20,394, शनिवार को 25,219, शुक्रवार को 27,047, पिछले गुरुवार को 24,235, और पिछले बुधवार को 25,986 नए मामले सामने आए थे.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी में कोरोना हुआ खतरनाक, 17 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू
Next: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले होंगे आईपीएल के बाकी बचे मैच!

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.