Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य के विद्यालयों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश
  • उत्तराखंड

राज्य के विद्यालयों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश

RNS INDIA NEWS 08/05/2021
IMG-20210508-WA0017.jpg

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। प्रदेशभर के सरकारी, प्राइवेट सहित बोर्डिंग स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक रहेगा। स्कूलों में छुट्टी के आदेश सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी कर दिए है। आदेश के अनुसार वर्तमान में कोविड के संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए पूर्व में जारी आदेशों के क्रम में प्रदेश में संचालित शासकीय/अशासकीय/निजी स्कूलों (डे-बोर्डिंग) में आगामी 30 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान यदि कोई स्कूल छात्रहित में ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन कार्य कराना चाहते है तो वह अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। बता दें कि कोविड की दूसरी लहर को देखते हुए, उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में सात मई से 12 जून तक ग्रीष्मअवकाश घोषित कर दिया है। कॉलेज अप्रैल तीसरे सप्ताह से ही बंद चल रहे हैं। कोविड संक्रमण रोकने के लिए सरकार पहले ही विश्वविद्यालय, कॉलेजों में बंदी लागू कर चुकी थी, अब उच्च शिक्षा विभाग ने जल्द हालात काबू न आते देख अभी से ग्रीष्मकालीन अवकाश भी लागू कर दिया है। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश आमतौर पर जून- जुलाई में होता था। उप सचिव शिव स्वरूप त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में पूर्व और भविष्य के देय अवकाशों को शामिल किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईओसी ने होम डिलेवरी ब्वाय को फ्रंट लाइनकर्मी का दर्जा दिया, पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद
Next: सीएम ने की प्लाज्मा दान की अपील

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.