Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लॉकडाउन: दिल्ली से नैनीताल घूमने आये 4 युवकों पर केस, वाहन सीज
  • नैनीताल

लॉकडाउन: दिल्ली से नैनीताल घूमने आये 4 युवकों पर केस, वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 07/05/2021
rns featured image new

नैनीताल। कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन के बावजूद भी दिल्ली से चार युवक घूमने के लिए नैनीताल पहुंच गए। युवकों ने ना तो उत्तराखंड स्मार्ट सिटी पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, न ही युवकों के पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट थी। पुलिस ने कार सीज कर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कालाढूंगी रोड पर डीएल-एक सी एए 1614 नंबर की होंडा अमेज कार नैनीताल को आ रही थी, तभी मंगोली चौकी में पुलिस ने कार रोक उसमें युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि उनका न तो उत्तराखंड स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है, ना ही उनके पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट है। ऐसे में पुलिस द्वारा युवकों को वापस दिल्ली जाने के लिए कहा, जिस पर युवक पुलिस कर्मियों से ही भिड़ गए। जब पुलिस समझाने लगी तो युवक कार नैनीताल की ओर ले आए। जिसकी सूचना पुलिस कर्मियों ने मल्लीताल कोतवाली में दे दी। मंगोली से भागने के बाद युवकों को पुलिस ने नैनीताल बारापत्थर चौकी पर रोक लिया तथा कार समेत युवकों को कोतवाली ले आए। कोतवाली में भी युवकों से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट व उत्तराखंड स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी गई लेकिन युवकों के पास कुछ नहीं मिला। युवकों का कहना था कि वह घूमने के लिए आए थे। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोविड नियमों का उलंघन करने पर दिल्ली कमल विहार, कमालपुर बुराड़ी दिल्ली निवासी गोपी शर्मा, अभिषेक, पंकज कुमार व हेमंत कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 269, 270, महामारी अधिनियम व 51 बी आपदा प्रबंधन के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही युवकों की कार भी सीज कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूएन ने भारत को भेजे 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और एक करोड़ मास्क
Next: मरीजों की जान से खिलवाड़ व मजबूरी को अवसर बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: बंशीधर भगत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.