Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व एमडी ने चहेते अफसर को सात माह में ही तीन प्रमोशन
  • देहरादून

पूर्व एमडी ने चहेते अफसर को सात माह में ही तीन प्रमोशन

RNS INDIA NEWS 08/05/2021
rns featured image new

देहरादून। विवादों में रहने वाले वन निगम में एक नया मामला सामने आया है। एक पूर्व एमडी ने चहेते अफसर को सात माह में ही तीन प्रमोशन दे दिए। शिकायत के बाद जांच हुई तो अब मामला गलत पाया गया है। जांच के बाद एएमडी ने एमडी से कार्रवाई की सिफारिश की है। वन निगम में एक अधिकारी को सात माह में तीन बार पदोन्नति और एसीपी का लाभ दिया गया। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने शासन से की थी। जिस पर शासन ने जांच के आदेश किए थे। जांच अपर प्रबंध निदेशक केएम राव को सौंपी गई थी। उन्होंने इसकी विस्तृत जांच की और अब एमडी को रिपोर्ट भेज दी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी अधिकारी को पहला प्रमोशन तो सही मिला, लेकिन उसके बाद के प्रमोशन और एसीपी के जो भी लाभ मिले वो नियम विरुद्ध हैं। इसके लिए ना तो शासन की विशेष अनुमति ली गई ना ही ऐसी किसी पदोन्नति का कोई शासनादेश था। ये भी कहा गया है कि पदोन्नति में विभागीय सेवा नियमावली के अनुसार ढांचा प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया। ऐसे में उनके प्रमोशन और एसीपी के लाभों को रिवर्ट किया जाए। यानी उनकी पदोन्नतियां वापस लेने और रिकवरी की जाए। सूत्रों से ने बताया कि आरोपी अधिकारी से 80 से 90 लाख तक की रिकवरी हो सकती है।

जांच में पहली पदोन्नति तो सही पायी गई है। लेकिन इसके बाद की पदोन्नतियां या एसीपी का जो भी लाभ दिया गया वो नियमानुसार नहीं था। इस मामले जांच रिपोर्ट एमडी को सौंप दी है। जिसमें पदोन्नति व एसीपी पर पुनर्विचार की सिफारिश की गई है। अब एमडी स्तर से इस पर कार्रवाई होनी है
केएम राव अपर प्रबंध निदेशक

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना पॉजिटिवों के लिए राहत, केंद्र सरकार ने राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया
Next: पांच राज्यों में निराशाजन प्रदर्शन से हलकान कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.