Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में कोरोना से मृत्यु पर आश्रित को एक लाख रुपये देने की घोषणा अधूरी
  • उत्तराखंड

प्रदेश में कोरोना से मृत्यु पर आश्रित को एक लाख रुपये देने की घोषणा अधूरी

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना संक्रमित की मृत्यु होने पर आश्रित को एक लाख रुपये की सहायता देने की पिछली त्रिवेंद्र सरकार की घोषणा प्रदेश में लागू नहीं हो पाई। बतौर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आठ महीने तक इस घोषणा को अमलीजामा नहीं पहना सके। अब हालत ये है कि शासनादेश जारी नहीं होने की वजह से वर्तमान सरकार इस घोषणा से अनजान नजर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की यह घोषणा अमल में आने को तरस चुकी है। दरअसल, बीते वर्ष चार जून को बतौर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन के अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में बैठक में उक्त घोषणा की थी। हालांकि सरकार ने कोरोना योद्धाओं की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने के संबंध में आदेश जारी किया, लेकिन कोरोना संक्रमितों के स्वजन को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा पर अमल ही नहीं किया गया। उक्त संबंध में शासनादेश भी जारी नहीं होने की वजह से अब शासन के अधिकारियों और मौजूदा तीरथ सिंह रावत सरकार को इस तरह की घोषणा की जानकारी नहीं है। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार और स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ऐसे किसी भी आदेश की जानकारी होने से इन्कार कर चुके हैं। संपर्क करने पर कैबिनेट मंत्री व सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा को न तो अमल में लाया जा सका और न ही उक्त संबंध में शासनादेश जारी किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मार्ट स्पिरिचुअल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
Next: महिला से अभद्रता, विरोध करने पर महिला के बेटे पर सरिया से किया हमला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.