Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बारात में 200 लोगों को इकट्ठा करना पड़ा महंगा, 4 पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

बारात में 200 लोगों को इकट्ठा करना पड़ा महंगा, 4 पर केस

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
rns featured image new

काशीपुर। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर बारात में 200 लोगों को इकट्ठा करना आयोजकों को महंगा पड़ गया। एसपी के निर्देश पर आईटीआई थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना आइटीआइ क्षेत्र के खडक़पुर देवीपुरा के रहने वाले कल्लू पुत्र चेतराम ने अपनी पुत्री का विवाह पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से तय किया था। मंगलवार की रात खडक़पुर देवीपुरा में स्थित सत्यम पैलेस में बरात आनी थी। उससे पहले ही लडक़ी वालों की ओर से आयोजित समारोह में 200 से 300 लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार और आइटीआइ थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। समारोह में 200 से 300 लोग इकट्ठा थे। जबकि परमीशन सिर्फ 25 लोगों की थी। पुलिस ने कल्लू पुत्र चेतराम और उसकी पत्नी रामवती देवी के अलावा पैलेस मालिक वैशाली कॉलोनी निवासी दुष्यंत चौहान पुत्र लल्लू और पैलेस मैनेजर तारादत्त पुत्र रेवाधर निवासी कस्बा धारी जिला नैनीताल के खिलाफ धारा 144 के तहत भीड़ जुटाने को लेकर कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं होना है। शादी समारोह में सिर्फ 25 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। पुलिस को थाना क्षेत्र में शादी समारोह मे 25 से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा अल्मोड़ा ने दिया धरना
Next: डीएम ने दी सीएमओ को सख्त चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.