Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा अल्मोड़ा ने दिया धरना
  • अल्मोड़ा

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा अल्मोड़ा ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
IMG-20210505-WA0006.jpg

अल्मोड़ा। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या तथा भाजपा कार्यालय पर आगजनी की घटनाओं के विरोध में आज गांधी पार्क चौहान पाटा में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीमित संख्या में कोरोना नियमों का पूरी तरीके से पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है और लगातार हमले हो रहे हैं वह अत्यंत निंदनीय है, इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज जनपद के सभी मंडलों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जा रहा है। सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा के बंगाल में लोकतंत्र खतरे में आ गया है वहां पर जनता द्वारा चुनी गई सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हो गई है तथा कार्यकर्ताओं पर हमले भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं तथा इस अवसर पर विपक्षी पार्टियों का मौन कहीं ना कहीं बंगाल हिंसा का समर्थन कर रहा है, ऐसी हिंसा अत्यंत निंदनीय है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल ने कहा की यह बंगाल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है जिसे युवा मोर्चा सफल नहीं होने देगा। नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने घटना की निंदा की तथा मांग की ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, पंकज जोशी, मनीष जोशी, करन टम्टा, आशीष गुरूरानी, नवीन बिष्ट, पीयूष कुमार, राजेंद्र कुमार, रवि कुमार, तस्लीम अंसारी, प्रकाश बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और 3 चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
Next: बारात में 200 लोगों को इकट्ठा करना पड़ा महंगा, 4 पर केस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.