Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • डीएम ने दी सीएमओ को सख्त चेतावनी
  • चम्पावत

डीएम ने दी सीएमओ को सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
rns featured image new

व्यवहार व कार्यशैली में नहीं हुआ सुधार तो सख्त कार्यवाही की जाएगी

चम्पावत। सीएमओ डा. आरपी खंडूरी के बड़बोले बोले, अनैतिक व्यवहार व भाजपा नेताओं व अधिकारियों की कॉल की उपेक्षा करना उन पर लगातार भारी पड़ रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम विनीत तोमर ने सीएमओ को सख्त चेतावनी देते हुए व्यवहार में सुधार करने के लिए कहा है।
सर्जन डा. आरपी खंडूरी विगत साढ़े तीन वर्ष से से सीएमओ का दायित्व संभाल रहे हैं। वह अपने कार्य से ज्यादा अपने बड़बोले बोल के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। यह हम नहीं बल्कि जनपद के अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक कह चुके हैं। पूर्व में रहे जनपद प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय कई बार उनकी कार्यशैली व उनके व्यवहार पर सवाल उठा चुके हैं। वहीं करीब सात माह पूर्व नरियालगांव पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत भी उनकी अनायास जानकारी देने पर टोक चुके हैं। कई बार नेता उनकी फोन न उठाने की भी शिकायत कर चुके हैं। यही नहीं इस बार उन्होंने डीएम विनीत तोमर को भी स्वास्थ्य जानकारी को लेकर गुमराह करने का प्रयास किया। चार दिन पूर्व कोविड की समीक्षा बैठक में कोविड प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने एक बार फिर उनके व्यवहार व कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन पर कई अधिकारियों व जनता ने आरोप लगाया है कि वह फोन नहीं उठाते। अगर उठाते भी हैं तो सिर्फ अपनी बात कहकर फोन काट देते हैं। इन सभी को डीएम विनीत तोमर ने गंभीरता से लिया है। डीएम तोमर ने कहा कि सीएमओ डा. खंडूरी के अनैतिक व्यवहार से जनता के साथ अधिकारी व जनपद के कई नेता परेशान है। उनकी कई बार शिकायत आ चुकी है कि वह सही जानकारी नहीं देते। जिससे लोग गुमराह होते हैं। उनके फोन भी नहीं उठाते। जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति रहती है। इसके लिए सीएमओ को सख्त चेतावनी दी गई है। अगर उन्होंने इसके बाद भी अपने व्यवहार व कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारात में 200 लोगों को इकट्ठा करना पड़ा महंगा, 4 पर केस
Next: द्वाराहाट: कोरोना से गई महिला की जान, प्रभारी चिकित्सक ने की पुष्टि

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.